Karnataka PUC 2 Result 2024 Topper List: जानें कर्नाटक पीयूसी 2 रिजल्ट, 12वीं साइंस आर्ट्स व कॉमर्स में किसने किया टॉप

Karnataka 2nd PUC Toppers List 2024 in Hindi: कर्नाटक द्वितीय पीयूसी एग्जाम का रिजल्ट आज जारी कर दिया गया है। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट puc.karnataka.gov.in, kseeb.kar.nic.in और karresults.nic.in पर रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Topper List of Karnataka PUC 2 Result 2024: कर्नाटक स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड (KSEAB) ने कर्नाटक द्वितीय पीयूसी परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 10 अप्रैल को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी कर दिया है। ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट puc.karnataka.gov.in, kseeb.kar.nic.in और karresults.nic.in पर रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करके अपना रिजल्ट (KSEAB Class 12th Result 2024) चेक कर सकते हैं। बता दें कि बोर्ड ने पीयूसी 2 रिजल्ट के साथ ही टॉपर्स लिस्ट भी जारी की है।

Karnataka PUC 2 Result 2024

Karnataka PUC 2 Result 2024

Karnataka PUC 2 Topper List 2024: किसने मारी बाजी

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस साल कर्नाटक पीयूसी 2 (कक्षा 12वीं) आर्ट्स स्ट्रीम में मेधा, वेदांत और कविता ने 596 अंकों के साथ टॉप किया है। वहीं, दूसरे स्थान पर रवीना और तीसरे स्थान पर पुरोहित खुशीबेन राजेंद्रकुमार ने अपनी जगह बनाई है। जबकि, 12वीं कॉमर्स में 597 अंकों के साथ ज्ञानवी और साइंस स्ट्रीम में 598 अंकों के साथ ए विद्यालक्ष्मी ने बाजी मारी है।

End of Feed