एजुकेशन

Karnataka 2nd PUC Exam 3 Result 2024: जारी हो गया कर्नाटक द्वितीय पीयूसी परीक्षा 3 का रिजल्ट, यह रहा डायरेक्ट लिंक

Karnataka 2nd PUC Exam 3 Result 2024 Declared: कर्नाटक स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड ने कर्नाटक द्वितीय पीयूसी परीक्षा 3 रिजल्ट 2024 अपनी आधिकारिक साइट karresults.nic.in पर जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार यहां डायरेक्ट लिंक से भी अपना परिणाम देख सकते हैं।

Image

कर्नाटक द्वितीय पीयूसी परीक्षा 3 का रिजल्ट

Karnataka 2nd PUC Exam 3 Result 2024 Announced: कर्नाटक स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड ने प्री-यूनिवर्सिटी सर्टिफिकेट (PUC) 3 परीक्षा रिजल्ट 2024 की घोषणा कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक परिणाम वेबसाइट यानी karresults.nic.in पर जाकर अपने संबंधित परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं। इस खबर में भी डायरेक्ट लिंक दिया गया है, जिस पर क्लिक करके आप Karnataka 2nd PUC Exam 3 Result 2024 देख सकेंगे।

कर्नाटक 2 PUC परीक्षा 2024 का आयोजन 25 जून से 5 जुलाई 2024 के बीच 248 परीक्षा केंद्रों पर किया था। परीक्षा पूरे राज्य में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। कर्नाटक द्वितीय पीयूसी परीक्षा 3 दो पालियों में आयोजित की गई थी- पहली पाली सुबह 10.15 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2.15 बजे से शाम 4.30 बजे तक।

जो उम्मीदवार कर्नाटक कक्षा 12 परीक्षा 3 के लिए उपस्थित हुए हैं, वे कर्नाटक परिणाम की आधिकारिक वेबसाइट karresults.nic.in पर परिणाम देख सकते हैं या नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

Karnataka 2nd PUC Exam 3 Result 2024 कैसे देखें?

  • कर्नाटक परिणाम की आधिकारिक वेबसाइट karresults.nic.in पर जाएं।
  • Karnataka 2nd PUC Exam 3 Result 2024 Link
  • Karnataka 2nd PUC Exam 3 Result 2024 Credential दर्ज करें, और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका परिणाम स्क्रीन पर आ जाएगा। इसकी हार्ड कॉपी जरूर रख लें।

कर्नाटक पीयूसी 2 पूरक परीक्षा रिजल्ट 21 मई, 2024 को घोषित किए गए थे। कर्नाटक द्वितीय पीयूसी सप्लीमेंट्री परीक्षा 29 अप्रैल से 16 मई तक राज्य भर के 301 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article