JoSAA Counseling 2026: IIT और NIT में एडमिशन के लिए जानें लें डॉक्यूकी पूरी लिस्ट, इस महीने से शुरू होगी जोसा काउंसलिंग

JoSAA Counseling 2026: जोसा काउंसलिंग की प्रक्रिया जून से शुरू होने वाला है। अगर आप भी एनआईटी और आईआईटी में प्रवेश लेना चाहते हैं तो आइए आपको आवश्यक डॉक्यूमेंट्स के बारे में बताएं।

JoSAA Counseling 2026: देश के सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेजों (IIT, NIT, IIIT और GFTIs) में बी.टेक प्रवेश के लिए JoSAA (Joint Seat Allocation Authority) काउंसलिंग सबसे महत्वपूर्ण चरण है। वर्ष 2026 के लिए यह प्रक्रिया जून माह में शुरू होने वाली है। यदि आप भी इस रेस में शामिल हैं, तो समय रहते अपने दस्तावेजों को तैयार कर लेना समझदारी होगी, ताकि सीट अलॉटमेंट के दौरान कोई तकनीकी बाधा न आए।

JoSAA Counseling 2026

JoSAA Counseling 2026

कब शुरू होगी JoSAA Counseling की प्रक्रिया?

जेईई मेन 2026 के नतीजे घोषित हो चुके हैं और अब सभी की नजरें 2 जून 2026 पर हैं, जब JEE Advanced 2026 का रिजल्ट जारी होगा। परंपरा के अनुसार, जोसा काउंसलिंग एडवांस के परिणामों के 2-3 दिनों के भीतर शुरू हो जाती है। यह पूरी प्रक्रिया लगभग 6 राउंड में चलती है, जहाँ आपकी रैंक और पसंद के आधार पर सीटें आवंटित की जाती हैं।

End of Feed