JoSAA 2026 Mock Allotment 2 Result: ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी 2026 मॉक अलॉटमेंट 2 के रिजल्ट की घोषणा आज, 10 जून को कर दी गई है। परिणाम जारी होने के साथ अब उम्मीदवारों के पास काउंसलिंग शुरू होने के पहले अपनी संभावित सीट आवंटन की समीक्षा करने का आखिरी मौका है। जिन उम्मीदवारों ने 9 जून शाम 5 बजे तक रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर ली थी, वह आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर जाकर अपने मॉक ऑवंटन की स्थिति देख सकते हैं। इसके साथ ही आपको बता दें कि JoSAA 2026 मॉक अलॉटमेंट 2 जारी करने के बाद चॉइस लॉक करने की सेवा एक्टिव कर दी गई है।
JoSAA 2026 Mock Allotment 2 Result (Photo - Canva)
शुरू हुई विकल्प लॉक करने की प्रक्रिया
JoSAA 2026 मॉक अलॉटमेंट 2 जारी होने के बाद उम्मीदवारों को जोसा पोर्टल पर जाना है और अपनी मन पसंद कोर्स और संस्थान का विकल्प चुनकर उसे लॉक करना है। उम्मीदवारों के पास चॉइस लॉक करने के लिए 11 जून शाम 5 बजे तक का समय किया गया है। उम्मीदवार रजिस्टर कर चॉइस फिल कर सकते हैं और उसे लॉकर प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - एशिया की सबसे लंबी सुरंग, कितनी लंबी है जोजिला टनल, समुद्र तल से कितनी है ऊंचाई
कैसे चेक करें मॉक सीट आवंटन 2026 राउंड 2 के परिणाम
- उम्मीदवार जोसा की आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर जाएं।
- आधिकारिक वेबसाइट के होमपेज पर दिए दए "व्यू मॉक सीट एलोकेशन 2" लिंक पर क्लिक करें।
- जोसा आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करके दिए गए सुरक्षा पिन को दर्ज करें।
- अब, सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर सीट आवंटन का परिणाम आ जाएगा।
- उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर पीडीएफ बनाएं और प्रिंट आउट भी लें।
क्या है जोसा मॉक सीट आवंटन
बता दें कि जोसा सीट आवंटन जेईई रैंक, श्रेणी और उपलब्ध सीटों के आधार पर तैयार की जाती है। यह एक प्रायोगिक सीट आवंटन प्रक्रिया है। यह प्रक्रिया उम्मीदवारों को प्रवेश की संभावनाओं को समझने में मदद करती है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें -भारत के सबसे लंबे कार्यकाल वाले PM, किस प्रधानमंत्री ने सबसे ज्यादा समय संभाली देश की कमान ?
इन संस्थानों में होता है जोसा के माध्यम से सीट आवंटन
बता दें कि जोसा काउंसलिंग 2026 के माध्यम से देश के प्रतिष्ठित संस्थानों जैसे - आईआईटी , एनआईटी, आईआईआईटी और जीएफटीआई संस्थानों द्वारा जी जाने वाली 67,000 से अधिक सीटों में उम्मीदवारों को सीटें उनकी जेईई रैंक के आधार पर आवंटित की जाती है।
