JMI यूनिवर्सिटी में छात्रों की शिकायतें सुनने के लिए हाईलेवल कमेटी गठित, कुलपति को सौंपेगी रिपोर्ट

Jamia Millia University: जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में छात्रों की समस्याओं और शिकायतों को सुनने के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इस समिति का मुख्य उद्देश्य छात्रों से बातचीत करना, उनकी शिकायतों को समझना और विश्वविद्यालय में सामान्य स्थिति बहाल करने की दिशा में काम करना है।

Jamia Millia University: जामिया की सड़कों पर छात्र संघ चुनाव बहाल कराने को लेकर गूंज है। जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में छात्रों की समस्याओं और शिकायतों को सुनने के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। विश्वविद्यालय के कुलपति ने 18 अक्टूबर 2026 को जारी कार्यालय आदेश के जरिए इस समिति का गठन किया। समिति का मुख्य उद्देश्य छात्रों से बातचीत करना, उनकी शिकायतों को समझना और विश्वविद्यालय में सामान्य स्थिति बहाल करने की दिशा में काम करना है।

JMI University

JMI यूनिवर्सिटी में छात्रों की शिकायतें सुनने के लिए हाईलेवल कमेटी गठित

समिति में ये 7 शिक्षक और अधिकारी शामिल

विश्वविद्यालय के कुलसचिव कार्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार, समिति में अलग-अलग विभागों और संकायों से जुड़े सात वरिष्ठ शिक्षकों और अधिकारियों को शामिल किया गया है। इनमें मानविकी एवं भाषा संकाय के डीन प्रो. इक्तिदार मोहम्मद खान, जीवन विज्ञान संकाय के डीन प्रो. लुकमान अहमद खान और सामाजिक विज्ञान संकाय के डीन प्रो. जुबैर हनीफ शामिल हैं। इसके अलावा, छात्र कल्याण विभाग की डीन प्रो. नीलोफर अफजल, शैक्षणिक मामलों की डीन प्रो. तनुजा, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रो. मिनी एस. थॉमस और अंग्रेजी विभाग की प्रो. सिमी मल्होत्रा को भी समिति में जगह दी गई है।

End of Feed