एजुकेशन

JKBOSE 12th Result 2024 (OUT): जारी हुआ जम्मू कश्मीर बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, jkresults.nic.in पर रोल नंबर से ऐसे करें चेक

JKBOSE 12th Result 2024 Declared at jkbose.nic.in: जम्मू और कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की ओर से 12वीं परीक्षा का रिजल्ट आज आधिकारिक वेबसाइट jkbose.nic.in पर जारी कर दिया गया है। स्टूडेंट्स यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी जेके बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

JKBOSE 12th Result 2024

JKBOSE 12th Result 2024 Roll Number Wise Link Check Online at jkbose.nic.in: जेके बोर्ड 12वीं रिजल्ट का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। जम्मू और कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (JKBOSE) की ओर से कक्षा 12वीं परीक्षा का रिजल्ट (JKBOSE 12th Result 2024 Link) आज यानी 6 जून को जारी कर दिया गया है। जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jkbose.nic.in या jkresults.nic.in पर रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करके अपना रिजल्ट (JKBOSE 12th Result 2024 Name Wise) डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी जम्मू कश्मीर बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 (JKBOSE 12th Result 2024 Roll Number Link) डाउनलोड कर सकते हैं।

JKBOSE 12th Result 2024 Roll Number Wise: ऐसा रहा 12वीं रिजल्ट

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जम्मू कश्मीर बोर्ड 12वीं परीक्षा के लिए इस साल कुल 93340 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया, जिसमें से कुल 69385 स्टूडेंट्स को सफल घोषित किया गया है। इस साल जेके बोर्ड 12वीं का पास प्रतिशत 74 फीसदी रहा। स्ट्रीम वाइज रिजल्ट की बात करें तो 12वीं आर्ट्स में लड़कों का पास प्रतिशत 64% और लड़कियों का 72% रहा। जबकि, कॉमर्स में लड़कों का पास प्रतिशत 79% और लड़कियों का 90% है। वहीं, साइंस में लड़कों का पास प्रतिशत 76% और लड़कियों का 80% रहा।

JKBOSE 12th Result 2024 Check Online: एसएमएस पर ऐसे चेक करें रिजल्ट

जम्मू कश्मीर बोर्ड 12वीं परीक्षा का रिजल्ट मोबाइल पर एसएमएस पर भी चेक किया जा सकता है। इसके लिए आपको JKBOSE12 स्पेस ROLLNO टाइप करके 567675 पर भेजना होगा। एसएमएस भेजने के कुछ मिनटों बाद ही रिजल्ट आपकी मोबाइल स्क्रीन पर आ जाएगा। वहीं, बोर्ड की वेबसाइट jkbose.nic.in या jkresults.nic.in से रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए आपको इन आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

How to download JKBOSE 10th 12th Result 2024

  • जेके बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर 10वीं 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

JKBOSE 12th Result 2024 Name Wise: पास होने के लिए इतने नंबर जरूरी

जम्मू और कश्मीर बोर्ड की ओर से कक्षा 12वीं परीक्षा का आयोजन 6 मार्च से 28 मार्च 2024 तक किया जाएगा। ध्यान रहे कि इस परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषयों में कम से कम 33 फीसदी अंक हासिल करना अनिवार्य है।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेय author

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वव... और देखें

End of Article