E-Kalyan Scholarship: झारखंड पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप का शेड्यूल जारी, कब से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

  • Agency by: Agency
  • Updated May 8, 2026, 02:16 PM IST

E-Kalyan Scholarship (Jharkhand Post Matric Scholarship): राज्य सरकार की पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना 2024-25 के लिए ई-कल्याण पोर्टल 15 मई से खुलने जा रहा है। इसके माध्यम से अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और पिछड़ा वर्ग (BC) के छात्र-छात्राएं ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

E-Kalyan Scholarship (Jharkhand Post Matric Scholarship): राज्य सरकार की पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना 2024-25 के लिए ई-कल्याण पोर्टल 15 मई से खुलने जा रहा है। इसके माध्यम से अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और पिछड़ा वर्ग (BC) के छात्र-छात्राएं ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। सरकार की इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया ई-कल्याण की आधिकारिक वेबसाइट ekalyan.cgg.gov.in पर पूरी की जाएगी। आवेदन के दौरान विद्यार्थियों को आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, पिछली कक्षा की मार्कशीट और पासपोर्ट साइज फोटो जैसे जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे।

e-Kalyan Scholarship: झारखंड पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप

e-Kalyan Scholarship: झारखंड पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप

क्यों खास है योजना

इस योजना के तहत आवेदन करने वाले छात्रों का झारखंड का स्थायी निवासी होना जरूरी है। साथ ही आवेदक SC, ST या BC वर्ग से संबंधित होना चाहिए। सरकार द्वारा निर्धारित आय सीमा के भीतर आने वाले छात्र ही इस योजना का लाभ उठा सकेंगे। जानकारी के अनुसार SC और ST वर्ग के विद्यार्थियों के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये तक तथा BC वर्ग के लिए निर्धारित सीमा के अनुसार आवेदन मान्य होंगे।

End of Feed