JPSC Bharti 2026: झारखंड जेपीएससी 822 पदों की भर्ती का कैलेंडर हुआ जारी, जानें परीक्षा से जुड़ी सारी जानकारी

Jharkhand JPSC Bharti 2026 : झारखंड आयोग ने कुल 20 कंपीटेटिव एग्जाम की परीक्षा तिथि घोषित की है। इस भर्ती के जरिये 822 पदों पर नियुक्ति होगी। फिल्हाल आवेदन नहीं लिये गए हैं लेकिन इस महीने ही आवेदन लिए जाएंगे और नियुक्ति प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी।

JPSC Bharti Calendar 2026: झारखंड लोक सेवा आयोग ने जेपीएससी परीक्षा का कैलेंडर जारी कर दिया है। आयोग ने कुल 20 कंपीटेटिव एग्जाम की परीक्षा तिथि घोषित की है। इस भर्ती के जरिये 822 पदों पर नियुक्ति होगी। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू तक की डेट्स जारी कर दी हैं। फिल्हाल आवेदन नहीं लिये गए हैं लेकिन इस महीने ही आवेदन लिए जाएंगे और नियुक्ति प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी।

Jharkhand jpsc Bharti 2026

Jharkhand jpsc Bharti 2026

किस पद की भर्ती के लिए कब होगी परीक्षा ? JPSC Bharti Exam Dates

  • बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के 64 पदों को लिए 7 जनवरी से इंटरव्यू शुरू हो जाएंगे और 9 जनवरी तक चलेंगे।
  • छठी सीमित उपसमाहर्ता के 28 पदों के लिए लिखित परीक्षा 10 जनवरी से शुरू होकर 11 जनवरी तक चलेगी।
  • असिस्टेंट प्रोफेसर सांख्यिकी, मैथिली व लेबर सोशल वेलफेयर के 6 पदों के लिए 19 जनवरी को इंटरव्यू होगा।
  • असिस्टेंट प्रोफेसर जूलॉजी व अंग्रेजी के 48 पदों के लिए 19 से लेकर 21 जनवरी तक प्रमाणपत्रों की जांच
  • वन क्षेत्र पदाधिकारी 30 पदों के लिए मुख्य परीक्षा 22 से लेकर 24 जनवरी तक होगी।
  • खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी के 56 पदों के लिए इंटरव्यू 29 से 31 जनवरी तक चलेंगे।
  • यूनिवर्सिटी प्रोफेसर कम चीफ साइंटिस्ट के 7 पदों के लिए इंटरव्यू 12 फरवरी को होंगे।
  • एसोसिएट प्रोफेसर कम सीनियर साइंटिस्ट के 5 पदों के लिए इंटरव्यू 13 फरवरी को होंगे।
  • आयुर्वेदिक चिकित्सा पदाधिकारी के 207 पदों के लिए पांच से लेकर सात मार्च तक लिखित परीक्षा होगी।
  • होम्योपैथी चिकित्सा पदाधिकारी के 137 पदों के लिए लिखित परीक्षा 5 से लेकर 7 मार्च तक होगी।
  • यूनानी चिकित्सा पदाधिकारी के 78 पदों के लिए लिखित परीक्षा 5 सा लेकर 7 मार्च तक होगी।
  • झारखंड पात्रता परीक्षा 2024 की लिखित परीक्षा 29 मार्च को होगी।
  • सहायक वन संरक्षक के 78 पदों के लिए मुख्य परीक्षा 4 से लेकर 7 अप्रैल तक आयोजित होगी।
  • प्रोजेक्ट मैनेजर व समकक्ष के 30 पदों के लिए लिखित परीक्षा 18 से लेकर 19 अप्रैल को ली जाएगी।
  • कारखाना निरीक्षक के 14 पदों के लिए लिखित परीक्षा 25 और 26 अप्रैल को होगी।
  • ब्वायलर इंस्पेक्टर के 5 पदों के लिए लिखित परीक्षा 29 और 30 मई को होगी।
  • सहायक निदेशक-सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर के 8 पदों पर लिखित परीक्षा 7 जून को होगी।
  • सहायक निदेशक सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर के सात पदों पर लिखित परीक्षा 14 जून को होगी।

जानिये मुख्य परीक्षाओं की तारीख

परीक्षाओं की बात करें तो संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 8 मार्च को होगी। वहीं संयुक्त सिविल सेवा बैकलॉग परीक्षा 2025 प्रारंभिक परीक्षा 15 मार्च को ली जाएगी। संयुक्त सिविल सेवा बैकलॉग परीक्षा 2023 प्रारंभिक परीक्षा 22 मार्च को होगी। संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा 2025 मुख्य परीक्षा 2 से लेकर 4 मई तक को होगी। संयुक्त सिविल सेवा बैकलॉग परीक्षा 2025 9 से लेकर 11 मई को होगी। संयुक्त सिविल सेवा बैकलॉग परीक्षा (मुख्य) 16 से लेकर 18 मई को होगी। संयुक्त सिविल सेवा नियमित परीक्षा का इंटरव्यू 16 से लेकर 19 जून को होगी। संयुक्त सिविल सेवा बैकलॉग परीक्षा का इंटरव्यू 22 से लेकर 23 जून को होगी। इसके बाद संयुक्त सिविल सेवा बैकलॉग परीक्षा का इंटरव्यू 24 जून को आयोजित होगी।

End of Feed