Jharkhand Board JAC 12th Result 2024: जारी हुआ झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें मार्क्स

Jharkhand Board JAC 12th Result 2024 declared on jacresults.com, jac.jharkhand.gov.in: झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा का रिजल्ट आज जारी कर दिया गया है। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर रोल नंबर दर्ज करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Jharkhand Board JAC 12th Result 2024 declared on jacresults.com, jac.jharkhand.gov.in: झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने कक्षा 12वीं आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट (Jharkhand Board 12th Result 2024) आज यानी 30 अप्रैल को जारी कर दिया है। जेएसी इंटर रिजल्ट की घोषणा सुबह 11 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की गई। अब स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर रोल नंबर दर्ज करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।

JAC Class 12th Result 2024

JAC Class 12th Result 2024

JAC Class 12th Result 2024: ऐसा रहा 12वीं का रिजल्ट

आधिकारिक जानकारी के लिए अनुसार, झारखंड बोर्ड 12वीं साइंस की परीक्षा में कुल 94,433 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे, जिसमे से 68,203 स्टूडेंट्स को सफल घोषित किया गया है। वहीं, 12वीं कॉमर्स में 25,907 में से कुल 23,235 स्टूडेंट्स सफल रहे हैं। जबकि, 12वीं आर्ट्स में 2,06,685 स्टूडेंट्स ने परीक्षा पास की है। इस साल 12वीं साइंस का कुल पास प्रतिशत 72.70 फीसदी, कॉमर्स का 90.60 फीसदी और आर्ट्स का 93.7 फीसदी दर्ज किया गया है। टॉपर्स की बात करें तो झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स में जीनत प्रवीन ने टॉप किया है। वहीं, कॉमर्स स्ट्रीम में प्रतिभा साहा और साइंस स्ट्रीम में स्नेहा ने पहला स्थान हासिल किया है।

End of Feed