Jharkhand Board Exam 2024, JAC Class 10th 12th Exam Date Sheet 2024: झारखंड बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा की डेटशीट जल्द ही जारी कर दी जाएगी। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे तो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर डेटशीट (Jharkhand Board Date Sheet 2024) चेककर सकते हैं। इसके अलावा यहां भी झारखंड बोर्ड एग्जाम डेटशीट 2024 यहां भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।
Jharkhand Board Exam 2024
Jharkhand Board Exam Date 2024: कब होगी झारखंड बोर्ड परीक्षा
झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा का आयोजन मार्च या अप्रैल में किया जा सकता है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। झारखंड बोर्ड परीक्षा की सटीक तारीख डेटशीट जारी होने के बाद ही पता चल पाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, झारखंड बोर्ड एग्जाम डेटशीट 2024 दिसंबर में जारी की जा सकती है। स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट से इन स्टेप्स के माध्यम से डेटशीट डाउनलोड कर सकेंगे।
How to Download Jharkhand Board Exam Date Sheet 2024
- झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर 10वीं व 12वीं डेटशीट लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक पीडीएफ खुल जाएगा।
- स्टूडेंट्स इस पीडीएफ को चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
JAC Jharkhand Board Exam 2024: इतने नंबर जरूरी
झारखंड बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना होगा। हालांकि, एक या दो विषय में इससे कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलेगा। ध्यान रहे कि कंपार्टमेंट एग्जाम में भी पासिंग मार्क्स न मिलने पर स्टूडेंट्स को फेल घोषित कर दिया जाएगा। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें।
