Jharkhand Board 12th Result 2024: इस दिन जारी हो सकता है झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, यहां सबसे पहले पाएं मार्कशीट

Jharkhand Board 12th Result 2024 Date and Time: झारखंड बोर्ड 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की तरफ से रिजल्ट जारी करने की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट- jacresults.com पर जारी होने वाला है।

Jharkhand Board 12th Result 2024 Date: झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद अब छात्रों को 12वीं के रिजल्ट का इंतजार है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की तरफ से झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट तैयार किया जा रहा है। बोर्ड की तरफ से 12वीं के तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट जल्द जारी होने वाला है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को झारखंड बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट- jacresults.com पर मार्कशीट मिलेगी।

Jharkhand Board 12th Result 2024

झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जल्द

झारखंड बोर्ड 12वीं की परीक्षा 6 फरवरी से 26 फरवरी तक आयोजित हुई थी। छह फरवरी को 12वीं की वोकेशनल की परीक्षा से शुरुआत हुई थी और 26 फरवरी को राजनीतिक विज्ञान की परीक्षा के साथ इसका समापन हुआ था। परीक्षा का अब रिजल्ट जारी होने वाला है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए स्टेप्स से मार्कशीट चेक कर सकते हैं।

End of Feed