एजुकेशन

Patna School Timing Change: फिर बदला पटना के सरकारी और प्राइवेट स्कूल का समय, जिला अधिकारी का सख्त निर्देश

Patna School Timing Change, School Timing Change In Patna, Bihar: बिहार में भीषण गर्मी के चलते पटना जिलाधिकारी ने एक बार फिर स्कूल के समय में परिवर्तन कर दिया है। जारी आदेश के मुताबिक 30 अप्रैल तक जिले में 4 बजे तक कक्षाएं नहीं संचालित की जाएंगी।

Image

Patna School Timing Change: पटना के स्कूल के समय में फिर हुआ बदलाव

Patna School Timing Change, School Timing Change In Patna, Bihar: बिहार में भीषण गर्मी के कहर से लोगों का हाल (Bihar School Timing Change) बेहाल है। मौसम विभाग की मानें तो पटना सहित प्रदेश के करीब 12 जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं 23 अप्रैल को लगभग 23 जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार रिकॉर्ड किया (Patna School Timing Change) गया था। रिपोर्ट्स की मानें तो अगले सप्ताह तक यहां कुछ इलाकों में तापमान 45 डिग्री पार कर (School Timing Change In Patna) सकता है। इस बीच एक बार फिर पटना जिले के सभी सरकारी व मान्यता प्राप्त स्कूलों के समय में परिवर्तन कर दिया (Bihar School Time Change) गया है। गर्मी के प्रकोप को देखते हुए जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने गुरुवार से सभी स्कूलों के समय में परिवर्तन का आदेश दिया है।

डीएम की ओर से दिए आदेश के मुताबिक जिले के 10वीं तक के सभी स्कूलों में कक्षाएं 10:30 बजे तक संचालित की जाएंगी। वहीं 11वीं और 12वीं की कक्षाएं 11:30 बजे तक चलेंगी। ध्यान रहे यह आदेश जिले के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों के लिए लागू होगा।

School Timing Change In Patna: 4 बजे तक नहीं खुलेंगे स्कूल

न्यायालय जिला दण्डाधिकारी पटना की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार पटना जिले में भीषण गर्मी एवं लू की स्थिति है, जिसके कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है।

अत: मैं शीर्षत कपिल अशोक जिला दण्डाधिकारी, पटना दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत पटना जिले के सभी निजी सरकारी विद्याललों (प्री स्कूल एवं आंगनवाड़ी केंद्रों सहित ) में 10वीं कक्षा तक सभी कक्षाओं के लिए शैक्षणिक गतिविधियां पूर्वाहन् 10:30 बजे से संध्या 4 बजे तक एवं वर्ग 11 से 12वीं की कक्षाओं की शैक्षणिक गतिविधियों पर 11:30 बजे से 4 बजे तक प्रतिबंध लगाता हूं।

Patna School Timing Change: जिला प्रशासन का सख्त आदेश

साथ ही जिले के स्कूलों में अब 10:30 से 4 बजे तक कक्षाएं संचालित नहीं की जाएंगी। प्रशासन ने सख्त आदेश दिया है। यदि कोई भी शैक्षणिक संस्थान या स्कूल इस आदेश का उल्लंघन करते हुए पाया जाता है तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

School Timing Change In Bihar: बढ़ रही है गर्मी की तपिश

बता दें बिहार के कई राज्यों में गर्मी की तपिश से आम जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो चुका है। यहां गर्मी का कहर दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। लू के थपेड़ों ने लोगों के माथे पर चिंता की लकीर खींच दी है। यहां सुबह 11 बजे के बाद घर से निकलना लोगों के लिए काफी मुश्किल हो गया है।
TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article