JEE Main Final Answer Key: जल्द आ रहा रिजल्ट, जेईई मेन की फाइनल आंसर jeemain.nta.nic.in पर जारी

  • Authored by: प्रभाष रावत
  • Updated Feb 5, 2023, 10:21 PM IST

JEE Mains Final Answer Key 2023: जेईई मेन 2023 परीक्षा की फाइनल आंसर की को आखिरकार जारी कर दिया गया है। परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in की मदद से अंतिम यानी फाइनल आंसर की को डाउनलोड कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर ताजा अपडेट को चेक किया जा सकता है।

JEE Mains 2023 Final Answer Key: एनटीए यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से जेईई मेन 2023 फाइनल आंसर को 5 फरवरी 2023 को आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in की मदद से जारी कर दिया गया है। परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवार अब फाइनल आंसर की को डाउनलोड कर सकते हैं। अनंतिम उत्तर कुंजी यानी फाइनल आंसर की को पहले ही जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट की मदद से जारी कर दिया गया है।

JEE Main Final Answer Key

JEE मेन फाइनल आंसर की

बीई और बीटेक की परीक्षा 24 जनवरी, 25, 29, 30, 31 और 1 फरवरी, 2023 को डब्ल्यूटीओ शिफ्ट में - सुबह 9 से दोपहर 12 बजे और दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक आयोजित की गई थी जबकि बी.आर्क और बी प्लानिंग के लिए परीक्षा 28 जनवरी 2023 को दूसरी पाली में हुई थी।

End of Feed