JEE Main 2027 के फॉर्म में गलती सुधारने का मौका, जानें कब तक खुली रहेगी विंडो

NTA ने JEE Main 2027 सेशन-1 के आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए करेक्शन विंडो खोल दी। जिन उम्मीदवारों को अपने आवेदन फॉर्म में सुधार करने की जरूरत है, वे अब तय समय के भीतर जरूरी बदलाव कर सकते हैं।

JEE (Main) 2027 Session-1 Application Form: जेईई मेन 2027 की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE Main 2027 सेशन-1 के आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए करेक्शन विंडो खोल दी है। जिन उम्मीदवारों ने पहले ही अपना आवेदन जमा कर दिया है और उसमें कोई गलती रह गई है, वे अब तय समय के भीतर जरूरी बदलाव कर सकते हैं। NTA की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, करेक्शन विंडो 27 नवंबर 2026 से शुरू हो गई है। उम्मीदवारों को आवेदन में सुधार करने के लिए 29 नवंबर 2026 की रात 11:50 बजे तक का समय दिया गया है।

JEE Main 2027 session 1 application form correction window

JEE Main 2027 के फॉर्म में गलती सुधारने का मौका (Image - x.com/NTA_Exams)

ध्यान रहे, इसके बाद सुधार का मौका नहीं मिलेगा, इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे आखिरी समय का इंतजार न करें। आवेदन में सुधार करते समय किसी तरह की परेशानी होने पर उम्मीदवार NTA की हेल्पलाइन 011-40759000 या 1800-180-4747 पर संपर्क कर सकते हैं।

JEE Main 2027 Correction Window: जरूरी तारीखें

विवरणतारीख और समय
करेक्शन विंडो शुरू27 नवंबर 2026
सुधार की आखिरी तारीख29 नवंबर 2026
अंतिम समयरात 11:50 बजे
परीक्षाJEE Main 2027, सेशन-1
आधिकारिक वेबसाइटjeemain.nta.nic.in

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Rajasthan में जूनियर इंजीनियर (JE) के 1909 पदों पर भर्ती

कैसे करें आवेदन फॉर्म में सुधार?

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स की मदद से अपने आवेदन में बदलाव कर सकते हैं:

1. सबसे पहले NTA की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।

2. होमपेज पर JEE Main 2027 Correction Window के लिंक पर क्लिक करें।

3. अपने लॉगिन डिटेल की मदद से अकाउंट में लॉगिन करें।

4. आवेदन फॉर्म में उपलब्ध सुधार विकल्पों को ध्यान से देखें।

5. जरूरी जानकारी में बदलाव करने के बाद फॉर्म को दोबारा चेक करें।

6. बदलाव सेव करके फाइनल सबमिट करें और अपडेटेड फॉर्म डाउनलोड कर लें।

मदद के लिए मेल आईडी

इच्छुक उम्मीदवार NTA की हेल्पलाइन के अलावा jeemain@nta.ac.in पर ईमेल भी भेज सकते हैं। ध्यान रहे कि किन-किन जानकारियों में बदलाव की अनुमति है, इसकी पुष्टि NTA के आधिकारिक पब्लिक नोटिस से जरूर करें।

End Article
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्...

End of Feed