JEE Main 2026 Session 2 Answer Key: जारी हो गई जेईई मेंस सेशन 2 परीक्षा की आंसर की, इस लिंक से करें चेक

JEE Main 2026 Session 2 Answer Key: जेईई मेंस सेशन 2 परीक्षा की आंसर की जारी हो गई। जिन लोगों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे jeemain.nta.nic.in से आंसर की चेक कर सकते हैं।

JEE Main 2026 Session 2 Answer Key: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE Main 2026 Session 2 (Paper 2A - B. Arch और Paper 2B - B. Planning) की आंसर की जारी कर दी हैं। ध्यान रहे, ये प्रोविजनल आंसर-की है। इसके साथ रिस्पॉन्स शीट भी जारी कर दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार वेबसाइट jeemain.nta.nic.in से इन्हें देख सकते हैं। आप इस लेख के माध्यम से डायरेक्ट लिंक भी पा सकते हैं। जिन उम्मीदवारों ने Paper 2A और 2B की परीक्षा दी थी, वे JEE Mains Session 2 की आंसर-की को चुनौती दे सकते हैं। जानें डिटेल में

jee mains session 2 answer key

जो उम्मीदवार आंसर-की के खिलाफ आपत्तियां उठाना चाहते हैं, वे 27 अप्रैल 2026 (रात 11:50 बजे तक) तक ऐसा कर सकते हैं। आवेदकों को प्रति प्रश्न 200 रुपये की नॉन-रिफंडेबल फीस जमा करनी होगी। तय समय सीमा के बाद किसी भी चुनौती पर विचार नहीं किया जाएगा।

End of Feed