JEE Advanced 2023:आज इस समय जारी होगी जेईई एडवांस आंसर की, jeeadv.ac.in से कर सकेंगे चेक

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Jun 11, 2023, 08:24 AM IST

JEE Advanced 2023 Answer Key: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गुवाहाटी आज यानी 11 जून, 2023 को जेईई एडवांस 2023 आंसर की जारी करने वाला है। जिन उम्मीदवारों ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा एडवांस के लिए उपस्थित हुए थे, वे यहां से आंसर की जारी होने का समय, डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक साइट jeeadv.ac.in व अन्य अपडेट चेक कर सकते हैं।

Indian Institute of Technology, Guwahati JEE Advanced 2023 Answer Key आज यानी 11 जून को जारी कर रहा है, यदि आपने ने भी इस परीक्षा में भाग लिया है, तो क्रेडिंशियल के साथ तैयार हो जाइये क्योंकि jeeadv.ac.in पर आज सुबह 10 बजे JEE Advanced 2023 Answer Key जारी कर दी जाएगी, एक बार आंसर की लिंक एक्टिव होने के बाद आप इस पेज या टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से भी अपडेट व डाउनलोड लिंक देख सकेंगे।

JEE Advanced Answer Key 2023

जेईई एडवांस आंसर की 2023

आगे का अपडेट

JEE Advanced 2023 Answer Key जारी करने के बाद IIT चैलेंज विंडो को ओपन करेगा, ताकि जो उम्मीदवार आंसर की से संतुष्ट नहीं है, वे वैध सबूतों के साथ में आंसर की को चैलेंज कर सकें। jee advanced 2023 Challenge Window आज 11 जून को खुल जाएगी, जबकि 12 जून, 2023 को बंद होगी। अभी तक मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, jee advanced 2023 Final Answer Key and jee advanced 2023 Result 18 जून, 2023 को घोषित किया जाएगा।

End of Feed