JEE Admission 2026: 75% अंक नहीं होने पर भी मिलेगी सीट, IIT रुड़की ने छात्रों को इस शर्त पर दी राहत

आईआईटी रुड़की ने स्पष्ट किया है कि जिन अभ्यर्थियों के कक्षा 12वीं (या समकक्ष) परीक्षा में निर्धारित न्यूनतम अंक नहीं हैं, वे फिलहाल अपनी पसंद के संस्थानों और पाठ्यक्रमों के लिए चॉइस फिलिंग कर सकते हैं और उनकी रैंक के आधार पर सीट आवंटन भी किया जाएगा।

JoSAA काउंसलिंग 2026 में भाग ले रहे छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। आईआईटी रुड़की ने स्पष्ट किया है कि जिन अभ्यर्थियों के कक्षा 12वीं (या समकक्ष) परीक्षा में निर्धारित न्यूनतम अंक नहीं हैं, वे फिलहाल अपनी पसंद के संस्थानों और पाठ्यक्रमों के लिए चॉइस फिलिंग कर सकते हैं और उनकी रैंक के आधार पर सीट आवंटन भी किया जाएगा। संस्थान ने कहा है कि जिन छात्रों के वर्तमान अंकों का प्रतिशत निर्धारित पात्रता से कम है, वे अभी भी काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। उनकी रैंक के अनुसार सीट आवंटित की जाएगी, लेकिन अंतिम प्रवेश के लिए उन्हें निर्धारित न्यूनतम अंकों वाली संशोधित मार्कशीट या स्कोर कार्ड 15 जुलाई 2026 तक जमा करना होगा।

JEE Admission 2026: 75% अंक नहीं होने पर भी मिलेगी सीट

JEE Admission 2026: 75% अंक नहीं होने पर भी मिलेगी सीट

क्या है पात्रता और कैसे मिली राहत

आईआईटी रुड़की द्वारा जारी सूचना के अनुसार, सामान्य (General), ओबीसी-एनसीएल (OBC-NCL) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के अभ्यर्थियों के लिए 12वीं में न्यूनतम 75 प्रतिशत अंक होना आवश्यक है। वहीं, एससी, एसटी और दिव्यांग (PwD) श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए यह सीमा 65 प्रतिशत निर्धारित की गई है।

End of Feed