एजुकेशन

Jamia Admission 2025: जामिया मिलिया इस्लामिया में नए सेशन के लिए एडमिशन शुरू, 14 नए कोर्स शामिल

Jamia Millia Islamia University Admission 2025: जामिया मिलिया इस्लामिया (JMI) ने अपने नए सेशन के लिए एडमिशन शुरू कर दिया है। यूनिवर्सिटी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, 2025-26 शैक्षणिक सत्र के लिए 14 नए कोर्सेज में प्रवेश प्रक्रिया शुरू की गई है। इस साल 25 कार्यक्रमों में CUET 2025 स्कोर के आधार पर छात्रों का एडमिशन किया जाएगा। जामिया में एडमिशन की डिटेल्स यहां देख सकते हैं।

Image

जामिया में एडमिशन

Photo : Twitter

Jamia Millia Islamia University Admission 2025: जामिया मिलिया इस्लामिया (JMI) ने अपने नए सेशन के लिए दाखिला शुरू कर दिया है। इसकी घोषणा यूनिवर्सिटी की तरफ से अपने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर जारी किया गया है। इसके साथ ही 2025-26 शैक्षणिक सत्र के लिए 14 नए कोर्सों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू की गई है। एडमिशन के लिए उम्मीदवार प्रॉस्पेक्टस देख सकते हैं। साथ ही ऑफिशियल वेबसाइट admission.jmi.ac.in पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

JMI New Courses: जामिया के 14 नए कोर्स

  • बैचलर ऑफ डिजाइन (बीडीएस) 4 वर्ष
  • बीएससी (ऑनर्स) कंप्यूटर साइंस 4 वर्ष
  • सर्टिफिकेट इन डिजाइन एंड इनोवेशन
  • टेक्सटाइल डिजाइन में सर्टिफिकेट
  • डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स (सेल्फ फाइनेंस्ड)
  • सर्टिफिकेट इन ग्राफिक आर्ट्स (प्रिंट मेकिंग)
  • कला एवं सौंदर्यशास्त्र में प्रमाणपत्र
  • अग्नि सुरक्षा, लिफ्ट और प्लंबिंग सेवाओं में पीजी डिप्लोमा
  • एमएफए (क्यूरेटोरियल प्रैक्टिसेस)
  • कला प्रशंसा और कला लेखन में प्रमाणपत्र
  • पोस्ट ग्रेजुएशन एंड एडवांस्ड डिप्लोमा
  • क्रिएटिव फोटोग्राफी में सर्टिफिकेट
  • कॉलिग्राफी सर्टिफिकेट
  • एमएफए (कला प्रबंधन)
  • एमएफए (संकल्पनात्मक कला अभ्यास)
  • एमएफए (ग्राफिक आर्ट - प्रिंट मेकिंग)

JMI NRI Admission Rules: जामिया में एनआरआई वार्डों के लिए नियम

जामिया ने विदेशी छात्रों और एनआरआई वार्डों से अधिक उम्मीदवार के लिए एक अहम कदम उठाया है। इसके तहत विश्वविद्यालय ने सार्क देशों के छात्रों के लिए फीस में कटौती की है और पॉलिटेक्निक द्वारा प्रस्तावित डिप्लोमा कोर्सेज पर भी फीस में राहत दी है। जामिया विश्वविद्यालय ने उन कार्यक्रमों में ज्यादा वृद्धि कि है जहां CUET के माध्यम से JMI में प्रवेश आयोजित किया जाता है।

जेएमआई मालेगांव और भोपाल सहित आठ भारतीय शहरों में 29 कार्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित करेगा। उम्मीदवारों को पात्रता, आवेदन की अंतिम तिथि, परीक्षा की तिथि, पाठ्यक्रमों के लिए शुल्क और अवधि के बारे में जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखने की सलाह दी जाती है।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article