JAC 12th Result 2026: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने बीते सप्ताह 10वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा की थी। उसके बाद से ही 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए छात्रों के मन में अपनी नतीजों के लेकर बेसब्री बढ़ गई है। सभी छात्रों के साथ माता-पिता भी झारखंड इंटर परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि आगामी दिनों में बोर्ड द्वारा साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों स्ट्रीम के नतीजों की घोषणा की जा सकती है। बोर्ड द्वारा रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित किया जाएगा, जिससे छात्र अपने रोल नंबर और रोल कोड के माध्यम से डाउनलोड कर पाएंगे।
JAC 12th Result 2026
कब हुई थी झारखंड बोर्ड इंटर परीक्षा 2026
झारखंड बोर्ड द्वारा कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 3 फरवरी से 23 फरवरी 2026 तक किया गया था। इस परीक्षा में 3 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे।
कब आएंगे झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो झारखंड बोर्ड द्वारा इंटर परीक्षा का रिजल्ट (JAC 12th Result Date 2026) 30 अप्रैल तक कभी भी जारी किया जा सकता है। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक किसी सटीक तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन उम्मीद है कि एक दिन पहले नोटिस जारी कर झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट डेट और समय की जानकारी दी जा सकती है। बता दें कि बोर्ड तीनों तीनों स्ट्रीम (साइंस, कॉमर्स, ह्यूमैनिटीज) के नतीजे एक साथ जारी कर सकता है।
कहां और कैसे चेक करें अपना स्कोरकार्ड?
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए गए चरणों के आधार पर अपना परीक्षा रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को एडमिट कार्ड संभालकर रखने की सलाह दी गई है।
- रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होमपेज पर JAC 12th Result 2026 का लिंक नजर आएगा।
- इस लिंक पर क्लिक करने पर एक नया पेज खुलेगा।
- इस पेज पर छात्र अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें।
- अब, सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
- सबमिट करने के बाद छात्रों का रिजल्ट उनकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
- इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट जरूर लें।
वेबसाइट के अलावा छात्र DigiLocker और UMANG App के माध्यम से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना रोल कोड और रोल नंबर पहले से तैयार रखें ताकि रिजल्ट पोर्टल खुलते ही वे बिना देरी के अपना परिणाम देख सकें।
