IP University ने शुरू किए ऑनलाइन BBA और B.Com कोर्स, 15 सितंबर से शुरू होगा पहला बैच

IP University Launches Online UG Course: ऑनलाइन शिक्षा के इस दौर में IP यूनिवर्सिटी ने भी ऑनलाइन दो यूजी कोर्स की शुरुआत की है, जिसके लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन कर सकते हैं।

IP University Launches Online UG Course: बीते कुछ सालों से दुनिया ऑनलाइन शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही है। स्किल्स डेवलपमेंट हो या हायर एजुकेशन, समय के साथ कई विश्वविद्यालयों द्वारा इन सब में ऑनलाइन कोर्स उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इस बीच दिल्ली की गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (IP University) ने भी ऑनलाइन शिक्षा के क्षेत्र में कदम रखा और अपने दो नए अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम—BBA (बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन) और B.Com (बैचलर ऑफ कॉमर्स) लॉन्च किए हैं।

IP University

IP University ने शुरू किए ऑनलाइन BBA और B.Com कोर्स (Photo - AI)

यूनिवर्सिटी के द्वारका स्थित कैंपस में आयोजित एक कार्यक्रम में वाइस चांसलर पद्मश्री प्रोफसर (डॉ.) महेश वर्मा ने इन दोनों कोर्स के लिए आधिकारिक एडमिशन ब्रोशर भी जारी कर दिया है। बता दें कि यूनिवर्सिटी का मुख्य उद्देश्य अपनी पारंपरिक क्लासरूम शिक्षा से आगे बढ़कर दूर-दराज के छात्रों तक हाई क्वालिटी एजुकेशन की पहुंच को आसान बनाना है। मिली जानकारी के अनुसार, इन दोनों ऑनलाइन कोर्स में पहले बैच की शुरुआत 15 सितंबर से होगी।

End of Feed