IB MTS Vacancy: खुफिया विभाग में 10वीं पास के लिए नौकरी का मौका! आईबी में निकली भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन

IB MTS Recruitment 2025: आईबी की 362 पदों पर भर्ती के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। लिखित परीक्षा के जरिये ये भर्ती होनी है। आईबी एमटीएस भर्ती के लिए चयनित उम्मीदवारों को लेवल-1 18000-56,900 का वेतनमान और केंद्र सरकार के भत्ते दिए जाएंगे। इसके अलावा मूल वेतन का 20 प्रतिशत विशेष सुरक्षा भत्ता भी दिया जाएगा।

Intelligence Bureau MTS Vacancy: गृह मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले आईबी में 10वीं पास के लिए 362 पदों पर भर्ती निकली है। आईबी ने मल्टी-टास्किंग स्टाफ के पदों पर ये भर्ती निकाली है, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन 22 नवंबर 2025 से शुरू हो जाएंगे। भर्ती के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। लिखित परीक्षा के जरिये ये भर्ती होनी है।

Intelligence Bureau MTS Vacancy

Intelligence bureau mts vacancy (Twitter)

IB MTS 2025 भर्ती के लिए कैसे करें ऑनलाइन आवेदन... How to Apply for IB MTS 2025

  • सबसे पहले गृह मंत्रालय (MHA) की आधिकारिक वेबसाइट www.mha.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद अपनी पर्सनल डीटेल्स दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन आई और पासवर्ड बनाएं।
  • आवेदन फॉर्म को ध्यान से भरें और अपनी एजुकेशनल क्वालिफिकेशन, उम्र और अन्य जरूरी जानकारी भरें।
  • आवेदन सबमिट करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट ले लें।
  • ये भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन मौका है जो केंद्र सरकार में सुरक्षित और विविध जिम्मेदारियों वाली ऑल इंडिया पोस्टिंग चाहते हैं।
आईबी एमटीएस भर्ती के लिए चयनित उम्मीदवारों को लेवल-1 18000-56,900 का वेतनमान और केंद्र सरकार के भत्ते दिए जाएंगे। इसके अलावा मूल वेतन का 20 प्रतिशत विशेष सुरक्षा भत्ता भी दिया जाएगा।

End of Feed