एजुकेशन

कॉलेज ड्रॉप हैं Physics Wallah के फाउंडर अलख पांडे, फोर्ब्स बिलियनेयर्स लिस्ट में गाड़ा झंडा

Indias youngest billionaire Alakh Pandey education qualification: फोर्ब्स वर्ल्ड्स बिलियनेयर्स 2026 लिस्ट जारी हो चुकी है। भारतीय शिक्षक और एडटेक उद्यमी अलख पांडे ने फोर्ब्स की विश्व अरबपतियों की फोर्ब्स सूची में जगह बनाई है। जानते हैं कि वह कितने पढे़ लिखे हैं।

Image

Physics Wallah founder Alakh Pandey Education

Indias youngest billionaire Alakh Pandey education qualification: फोर्ब्स वर्ल्ड्स बिलियनेयर्स 2026 लिस्ट जारी हो चुकी है। भारतीय शिक्षक और एडटेक उद्यमी अलख पांडे ने फोर्ब्स की विश्व अरबपतियों की फोर्ब्स सूची में जगह बनाई है। वे इस वर्ष भारत के 229 अरबपतियों में शामिल हुए हैं। फिजिक्स वाला वही भारतीय एड-टेक कंपनी, जिसका वैल्यूएशन 9000 करोड़ रुपये तक है। फिजिक्स वाला के फाउंडर अलख पांडे किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। अलख पांडे ने बेहद साधारण पृष्ठभूमि से आने के बावजूद बड़ी सफलता हासिल की है। 2022-2023 में अलख पांडे सबसे ज्यादा सैलरी वाले एड-टेक फाउंडर हैं। जानते हैं कि वह कितने पढे़ लिखे हैं।

फिजिक्स वाला के फाउंडर अलख पांडे

अक्टूबर 1991 में उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक प्राइवेट ठेकेदार सतीश पांडे और विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल में शिक्षक रजत पांडे के घर अलख पांडे का जन्म हुआ। वह फिजिक्स वाला के फाउंडर हैं। यह वही भारतीय एड-टेक कंपनी, जिसका वैल्यूएशन 9000 करोड़ रुपये तक है। फिजिक्स वाला के फाउंडर अलख पांडे किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। अलख पांडे ने बेहद साधारण पृष्ठभूमि से आने के बावजूद बड़ी सफलता हासिल की है। 2022-2023 में अलख पांडे सबसे ज्यादा सैलरी वाले एड-टेक फाउंडर हैं।

अलख पांडे

अलख पांडे

अलख पांडे कितने पढ़े लिखे हैं

अलख पांडे ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा बिशप जॉनसन स्कूल में पूरी की। आर्थिक तंगी के कारण अलख पांडे के परिवार को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अपने परिवार का समर्थन करने के लिए, उन्होंने बहुत कम उम्र में ही मिड-सेक्शन से लेकर हायर सेकेंडरी तक विभिन्न कक्षाओं के छात्रों को निजी ट्यूशन देना शुरू कर दिया। अलख हमेशा से ही पढ़ाई में काफी तेज थे। उनकी शुरूआती पढ़ाई प्रयागराज के विशप जॉनसन स्कूल से हुई है। अलख ने हाईस्कलू में 91 प्रतिशत और इंटर में 93.5 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। उन्होंने 12वीं बाद से ही बच्चों को कोचिंग पढ़ाना शुरू कर दिया था।

फिजिक्स वाला फाउंडर

फिजिक्स वाला फाउंडर

IIT एग्जाम में नहीं हुए सफल

वह आईआईटी में सफल नहीं हो सके लेकिन मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए उत्तर प्रदेश के कानपुर में हरकोर्ट बटलर टेक्निकल इंस्टीट्यूट (एचबीटीआई) में दाखिला लिया। हालाँकि, उन्होंने अपने चौथे वर्ष में कॉलेज छोड़ दिया था। अलख पांडे, जिन्हें लोकप्रिय रूप से फिजिक्स वाला के नाम से भी जाना जाता है, ने अपनी यात्रा 2014 में शुरू की। उन्होंने स्टूडेंट्स को फिजिक्स को आसान भाषा में पढ़ाने के लिए यूट्यूब चैनल की शुरुआत की थी।

अलख पांडे

अलख पांडे

फोर्ब्स वर्ल्ड्स बिलियनेयर्स 2026

इस सूची में शामिल भारतीयों में सबसे अमीर मुकेश अंबानी और दूसरे सबसे अमीर गौतम अडानी हैं। ओ.पी. जिंदल समूह की प्रमुख सावित्री जिंदल देश की तीसरी अमीर महिला बन गई हैं। वे भारत की 20 महिला अरबपतियों के समूह का प्रतिनिधित्‍व कर रही हैं। सभी भारतीय अरबपतियों में सबसे अधिक कमाई देश के चौथे अमीर व्यक्ति लक्ष्मी मित्तल ने की है जो इस्पात कारोबार से जुड़े हैं। इस साल की टॉप 10 सूची में कोटक महिंद्रा बैंक के संस्थापक उदय कोटक भी शामिल हैं। इन्‍हें हाल ही में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है। पेटीएम के संस्थापक विजय शेखर शर्मा ने भी इस वर्ष फिर से इस सूची में जगह बनाई है।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article