Indian Railway RRB Recruitment 2024: रेलवे में आई 9000 से ज्यादा वैकेंसी, जानें कौन कर सकता है अप्लाई

Indian Railway Technician Recruitment 2024: रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से टेक्नीशियन के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 9144 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इसमें आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट indianrailways.gov.in पर जाना होगा।

RRB Technician Recruitment 2024: इंडियन रेलवे में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से टेक्नीशियन के पदों पर बंपर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 9144 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इन पदों पर फिलहाल आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है।

Indian Railway Job 2024

इंडियन रेलवे में बंपर वैकेंसी

रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 मार्च 2024 से शुरू होगी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 8 अप्रैल 2024 तक का समय मिलेगा। इस वैकेंसी के लिए परीक्षा अक्टूबर या दिसंबर में आयोजित की जा सकती है।

End of Feed