IISc के प्रोफेसर महेश काकडे को 2026 का रामानुजन पुरस्कार, नंबर थ्योरी में योगदान के लिए सम्मान

भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc), बेंगलुरु के प्रोफेसर महेश काकडे को गणित के क्षेत्र में प्रतिष्ठित 2026 रामानुजन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह पुरस्कार अल्जेब्रिक नंबर थ्योरी में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया गया है।

भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc), बेंगलुरु के प्रोफेसर महेश काकडे को गणित के क्षेत्र में प्रतिष्ठित 2026 रामानुजन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह पुरस्कार अल्जेब्रिक नंबर थ्योरी में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया गया है। इंटरनेशनल सेंटर फॉर थियोरेटिकल फिजिक्स (ICTP) और इंटरनेशनल मैथमेटिकल यूनियन (IMU) की ओर से हर साल विकासशील देशों के युवा गणितज्ञों को यह पुरस्कार दिया जाता है। महेश काकडे को मिला यह सम्मान भारतीय गणितीय शोध के लिए भी महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। इससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत में हो रहे उच्चस्तरीय गणितीय शोध को एक बार फिर पहचान मिली है।

प्रोफेसर महेश काकडे को मिला रामानुजन पुरस्कार

प्रोफेसर महेश काकडे को मिला रामानुजन पुरस्कार

बता दें कि रामानुजन पुरस्कार की शुरुआत 2005 में हुई थी। यह पुरस्कार 45 वर्ष से कम उम्र के ऐसे गणितज्ञों को दिया जाता है, जिन्होंने विकासशील देशों में रहते हुए गणित के क्षेत्र में उत्कृष्ट शोध किया हो। पुरस्कार के साथ 10,000 अमेरिकी डॉलर की राशि भी दी जाती है।

End of Feed