Independence Day Drawing Ideas: स्वतंत्रता दिवस पर खुलकर लें ड्राइंग्स कंपटीशन में हिस्सा, देखें 5 आसान आइडिया

Independence Day Drawing competition के दौरान स्कूल के बच्चों को ऐसी ड्राइंग बनानी चाहिए, जो आसान हो, जल्दी बन जाए और स्वतंत्रता दिवस की थीम भी साफ दिखे। इस लेख में 5 आसान ड्राइंग आइडिया बताया गया है।

Independence Day Drawing Ideas for school competition: 15 अगस्त को हर साल भारत अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है। इस दिन स्कूल-कोचिंग या अन्य शैक्षणिक संस्थानों में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है, ताकि बच्चे या छात्र इसमें भाग ले सकें, और देश की गरिमा को समझ सकें। इस दिन ज्यादातर भाषण, पोस्टर या ड्राइंग्स कंपीशन में लोग भाग लेते हैं। इस लेख में बेहद आसान ड्राइंग्स के आइडिया दिए गए हैं, और उन्हें बनाने का तरीका भी समझाया गया है। यदि आप भी Independence Day Drawing competition में भाग लेने जा रहे हैं, तो ध्यान रखिए कि आपको ऐसी ड्राइंग बनानी चाहिए, जो आसान हो, जल्दी बन जाए और स्वतंत्रता दिवस की थीम भी साफ दिखे। इस लेख में 5 आसान ड्राइंग आइडिया बताए गए हैं।

Independence Day Drawing Ideas for school

Independence Day Drawing Ideas (Image - chatgpt)

स्वतंत्रता दिवस पर 5 आसान ड्राइंग आइडिया

1. तिरंगे के साथ भारत का गौरव

यह सबसे आसान ड्राइंग में से एक है। बच्चे बीच में तिरंगा बना सकते हैं और उसके पीछे सूरज की किरणें बनाकर चित्र को आकर्षक बना सकते हैं। नीचे बच्चे "जय हिंद" लिख सकते हैं।

कैसे बनाएं:

सबसे पहले एक सीधा झंडे का डंडा बनाएं। उसके ऊपर तीन पट्टियों वाला तिरंगा बनाएं। बीच में अशोक चक्र बनाएं। झंडे के पीछे गोल आकार में सूरज की किरणें बनाएं। नीचे कुछ छोटे फूल बनाकर ड्राइंग पूरी की जा सकती है।

End of Feed