AI टैलेंट तैयार करने में जुटे IIT, जोधपुर ने शुरू किया BS प्रोग्राम तो कानपुर लाया 6 महीने का सर्टिफिकेट कोर्स

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आज दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती तकनीकों में शामिल है। हेल्थकेयर, बैंकिंग, शिक्षा, मैन्युफैक्चरिंग और आईटी जैसे लगभग हर क्षेत्र में AI का इस्तेमाल बढ़ रहा है। ऐसे में भारत में भी एआई विशेषज्ञों की मांग लगातार बढ़ रही है।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आज दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती तकनीकों में शामिल है। हेल्थकेयर, बैंकिंग, शिक्षा, मैन्युफैक्चरिंग और आईटी जैसे लगभग हर क्षेत्र में AI का इस्तेमाल बढ़ रहा है। ऐसे में भारत में भी एआई विशेषज्ञों की मांग लगातार बढ़ रही है। आने वाले कुछ वर्षों में देश के भीतर लाखों एआई विशेषज्ञों की आवश्यकता होगी। इसी जरूरत को देखते हुए देश के प्रमुख भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) अब AI टैलेंट तैयार करने पर विशेष जोर दे रहे हैं। हाल के दिनों में IIT जोधपुर और IIT कानपुर ने AI से जुड़े नए शैक्षणिक कार्यक्रम शुरू किए हैं। इनका उद्देश्य छात्रों और कामकाजी पेशेवरों को भविष्य की तकनीकों के अनुरूप तैयार करना है।

AI टैलेंट तैयार करने में जुटे IIT

AI टैलेंट तैयार करने में जुटे IIT

IIT कानपुर का 6 महीने का AI सर्टिफिकेट कोर्स

दूसरी ओर IIT कानपुर ने छात्रों और वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए छह महीने का ऑनलाइन सर्टिफिकेट प्रोग्राम शुरू किया है। इसका उद्देश्य उन लोगों को नई तकनीकी स्किल्स देना है जो नौकरी के साथ-साथ खुद को अपस्किल करना चाहते हैं। इस कोर्स में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, डेटा साइंस और बिजनेस एनालिटिक्स जैसे विषय पढ़ाए जाएंगे। कोर्स में लाइव क्लास, प्रैक्टिकल असाइनमेंट, केस स्टडी और इंडस्ट्री आधारित प्रोजेक्ट शामिल किए गए हैं, ताकि प्रतिभागियों को केवल सैद्धांतिक नहीं बल्कि व्यावहारिक अनुभव भी मिल सके।

End of Feed