अब डॉक्टर भी तैयार करेगा IIT मद्रास, एमबीबीएस और एमडी कोर्स के लिए स्कूल ऑफ मेडिकल साइंस खोलने की तैयारी

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान आईआईटी यानी देश के टॉप इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट जहां से छात्र बीटेक, एमटेक जैसे कोर्स करते हैं लेकिन IIT देश के टॉप डॉक्टर्स भी तैयार करेगा। आईआईटी ने स्कूल ऑफ मेडिकल साइंस खोलने की तैयारी कर ली है।

IIT Madras plans to set up school of medical sciences to offer mbbs: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान आईआईटी यानी देश के टॉप इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट जहां से छात्र बीटेक, एमटेक जैसे कोर्स करते हैं लेकिन IIT देश के टॉप डॉक्टर्स भी तैयार करेगा। आईआईटी ने स्कूल ऑफ मेडिकल साइंस खोलने की तैयारी कर ली है। लगभग 70 वर्षों से IIT मद्रास इंजीनियरिंग की शिक्षा दे रहा है लेकिन अब कुछ डॉक्टर्स तैयार करने की दिशा में नया कदम आगे बढ़ रहा है। मेडिकल साइंसेज का स्कूल शुरू होने के बाद संस्थान का लक्ष्य ऐसे प्रैक्टिसिंग डॉक्टर तैयार करना होगा, जो सीधे मरीजों का इलाज कर सकें।

अब IIT मद्रास से कीजिए मेडिकल की पढ़ाई

अब IIT मद्रास से कीजिए मेडिकल की पढ़ाई

इंडिया टुडे को IIT मद्रास कैंपस में दिए एक खास इंटरव्यू में संस्थान के निदेशक प्रो. वी. कामकोटि ने बताया कि IIT मद्रास जल्द स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज शुरू करने की योजना बना रहा है। इस स्कूल के जरिए संस्थान खुद मेडिकल डिग्री देने की तैयारी कर रहा है। उनके मुताबिक, यहां मेडिकल शिक्षा का दायरा सिर्फ एक डिग्री तक सीमित नहीं रहेगा। संस्थान की योजना एमबीबीएस से लेकर एमडी और पीएचडी तक मेडिकल डिग्री और उच्च शिक्षा के अवसर देने की है। IIT मद्रास के निदेशक प्रो. वी. कामकोटि ने कहा कि हर टेक्नोलॉजी संस्थान को मेडिकल स्कूल शुरू करना चाहिए। नहीं तो एक देश के तौर पर हम मेडिकल मार्केट में टिक नहीं पाएंगे।

End of Feed