एजुकेशन

IIT दिल्ली में 61% छात्रों का प्लेसमेंट, 738 छात्र अभी भी नौकरी की तलाश में

IIT Delhi Campus Placement 2025: देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज की लिस्ट में इंडियन इस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) दिल्ली का नाम सबसे ऊपर है। आईआईटी दिल्ली के छात्रों को प्री-प्लेसमेंट ऑफर (CPO) सहित 1200 से अधिक जॉब ऑफर मिले हैं। इनमें से लगभग 1150 व्यक्तिगत छात्रों का चयन किया गया है। शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए प्लेसमेंट सीजन अभी चल रहा है। आइए आईआईटी दिल्ली के प्लेसमेंट रिकॉर्ड पर एक नजर डालते हैं।

Image

IIT दिल्ली प्लेसमेंट

IIT Delhi Campus Placement 2025: देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज की लिस्ट में इंडियन इस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) दिल्ली का नाम सबसे ऊपर है। आईआईटी दिल्ली के छात्रों को प्री-प्लेसमेंट ऑफर (CPO) सहित 1200 से अधिक जॉब ऑफर मिले हैं। इनमें से लगभग 1150 व्यक्तिगत छात्रों का चयन किया गया है। शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए प्लेसमेंट सीजन अभी चल रहा है। आइए आईआईटी दिल्ली के प्लेसमेंट रिकॉर्ड पर एक नजर डालते हैं।

IIT Delhi Placement Companies: इन कंपनियों से आए ऑफर

इस वर्ष आईआईटी दिल्ली में कई टॉप कंपनियों ने प्लेसमेंट सेशन में हिस्सा लिया है। आईआईटी दिल्ली में अमेरिकन एक्सप्रेस, बार्कलेज, बीसीजी, ब्लूस्टोन ज्वेलरी एंड लाइफस्टाइल प्राइवेट लिमिटेड, ड्यूश इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, गोल्डमैन, गूगल, टेक्सास इंस्ट्रूमेंट्स, ट्राइडेंट ग्रुप और ट्यूरिंग ग्लोबल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं।

इस साल प्लेसमेंट सेशन में छात्रों को जापान, नीदरलैंड, दक्षिण कोरिया, ताइवान, UAE, UK और यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका जैसी कंपनियों में प्लेसमेंट हुआ है। इसके अलावा कई ग्लोबल एरिया के 15 से अधिक रेपुटेड और्गेनाईज़ेशन से 50 से अधिक इंटरनेशनल ऑफर भी प्राप्त हुए हैं।

IIT दिल्ली के प्रोफेसर ने दी जानकारी

प्लेसमेंट सीजन पर बात करते हुए, ऑफिस ऑफ करियर सर्विसेज (OCS) के प्रोफेसर-इन-चार्ज, प्रो नरेश वर्मा दातला ने बोला, IIT दिल्ली की शुरुआत बहुत अच्छी रही है और अब तक यह बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। हमारा मानना है कि आने वाले दिनों में भी इसी तरह का रुझान जारी रहेगा। ऑफिस ऑफ करियर सर्विसेज आने वाले दिनों में प्लेसमेंट के लिए, छात्रों की जरूरतों को पूरा करने के लिए कंपनियों और जॉब प्रोफाइल की रेंज को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article