Education News: क्या है नर्चर नाम की पहल, जिसके तहत आईआईटी दिल्ली ने 50 हजार से ज्यादा एससी-एसटी छात्रों को दिया प्रशिक्षण

Education News Today: आईआईटी, दिल्ली ने अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के 50 हजार से ज्यादा छात्रों को प्रशिक्षित किया है। केंद्र सरकार के साथ संस्थान की ‘नर्चर’ नामक पहल के तहत उन्हें विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया है।

Education News in Hindi: आईआईटी, दिल्ली ने अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के 50 हजार से ज्यादा छात्रों को प्रशिक्षित किया है। केंद्र सरकार के साथ संस्थान की ‘नर्चर’ नामक पहल के तहत उन्हें विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया है। इस पाठ्यक्रम में छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स, ड्रोन तकनीक, मेडिकल टेक्नोलॉजी और अन्य क्षेत्रों में व्यावहारिक तथा अनुभवात्मक प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। आईआईटी, दिल्ली ने बताया कि इसका उद्देश्य छात्रों को तकनीकी दक्षता के साथ-साथ करियर सशक्तिकरण के लिए तैयार करना है। संस्थान ने भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के सहयोग से 'नर्चर' कार्यक्रम को पूरा किया है। बुधवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरा हो गया।

iit delhi

आईआईटी दिल्ली ने 50 हजार से ज्यादा एससी-एसटी छात्रों को दिया प्रशिक्षण (Image - canva)

आईआईटी दिल्ली ने बताया कि यह प्रमुख पहल जुलाई 2023 में शुरू की गई थी। इसका उद्देश्य अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के छात्रों को उभरती और परिवर्तनकारी तकनीकों में भविष्योन्मुखी कौशल प्रदान कर सशक्त बनाना है।

End of Feed