सिर्फ टेक्निकल फील्ड की ही नहीं, लैंग्वेज कोर्स भी ऑफर करता है IIT, यहां देखें पूरी डिटेल्स

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी केवल इंजीनियरिंग कोर्स यानी टेक्निकल नॉलेज तक सीमित नहीं है। IIT द्वारा कई लैंग्वेज कोर्स भी ऑफर किए जाते हैं, जिसे कोई भी कर सकता है। आइए आपको इसके बारे में विस्तार में बताएं।

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) को आमतौर पर देश के प्रमुख इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी और साइंटिफिक रिसर्च संस्थानों के रूप में जाना जाता है। लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि आईआईटी कैंपस में केवल इंजीनियरिंग की ही पढ़ाई नहीं होती है। यह सिर्फ टेक्निकल नॉलेज तक ही सीमित नहीं है, क्योंकि यहां कई भाषा कोर्स यानी फॉरन लैंग्वेज कोर्स (IIT Foreign Language Courses) संचालित किए जाते हैं, जिसमें आईआईटी के छात्रों के साथ कामकाजी पेशेवर और अन्य छात्र हिस्सा ले सकते हैं। आइए आपको बताएं, किस आईआईटी में कौन-कौन से लैंग्वेज कोर्स ऑफर किए जाते हैं।

IIT

IIT से करें लैंग्वेज कोर्स (Photo- AI)

आईआईटी से लैंग्वेज कोर्स

बता दें कि लैंग्वेज प्रोग्राम संस्थान के ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज डिपार्टमेंट, इंटरनेशनल रिलेशंस ऑफिस या NPTEL और SWAYAM जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से आयोजित किए जाते हैं। यह पहल छात्रों की वैश्विक संचार क्षमता और करियर के अवसरों को बढ़ाने के उद्देश्य से तैयार की गई है।

End of Feed