IIT दे रहा रोबोटिक्स और AI में डिप्लोमा करने का मौका, 14 सितंबर तक कर दें आवेदन

IIT Bhubaneswar Pg Diploma In Advanced Robotics And Ai: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालकिले की प्राचीर से AI की बात कर यह संदेश दे दिया है कि आने वाला समय इस क्षेत्र का होगा। अगर आप AI के क्षेत्र में करियर बनाने का सोच रहे हैं तो IIT भुवनेश्वर आपको मौका दे रहा है।

IIT Bhubaneswar Pg Diploma In Advanced Robotics And Ai: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालकिले की प्राचीर से AI की बात कर यह संदेश दे दिया है कि आने वाला समय इस क्षेत्र का होगा। अगर आप AI के क्षेत्र में करियर बनाने का सोच रहे हैं तो IIT भुवनेश्वर आपको मौका दे रहा है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) भुवनेश्वर ने एडवांस्ड रोबोटिक्स विद आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में एक नए प्रोफेशनल पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं। अगर आप इच्छुक हैं और निर्धारित योग्यता रखते हैं तो इन कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं। इंजीनियरिंग और साइंस ग्रेजुएट को रोबोटिक्स, AI और नई टेक्नोलॉजी में स्किल सीखने का इससे अच्छा मौका नहीं मिलेगा।

आईआईटी से AI डिप्लोमा करने का मौका

आईआईटी से AI डिप्लोमा करने का मौका

एक साल का होगा कोर्स

आईआईटी का यह कोर्स 1 साल का प्रोग्राम है जिसमें दो सेमेस्टर होंगे। एक ऑनलाइन परीक्षा के बाद एडमिशन के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इस परीक्षा में इंजीनियरिंग मैथमेटिक्स, इंजीनियरिंग फिजिक्स और जनरल एप्टीट्यूड से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे।

End of Feed