IIRF Ranking 2026: देश की टॉप यूनिवर्सिटीज का ऐलान, JNU, IISc और Ashoka University ने मारी बाजी, देखें पूरी लिस्ट

IIRF Ranking 2026 : IIRF ने अपनी 2026 की रैंकिंग जारी कर दी है। इस रैंकिंग में केंद्रीय विश्वविद्यालयों, राज्य विश्वविद्यालयों, डीम्ड विश्वविद्यालयों और इंजीनियरिंग संस्थानों समेत कई श्रेणियों में देश के शीर्ष संस्थानों को रैंकिंग मिली है। चलिये जानते हैं सेंट्रल, डीम्ड और प्राइवेट यूनिवर्सिटी की लिस्ट में कौन-कौन टॉप पर हैं...

IIRF Ranking 2026 : देश के लाखों छात्रों के लिए कॉलेज और यूनिवर्सिटी चुनना एक बहुत बड़ा फैसला होता है। ऐसे में अलग-अलग रैंकिंग संस्थान समय-समय पर देश के हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूट्स की रैंकिंग जारी करते हैं। हाल ही में Indian Institutional Ranking Framework यानी IIRF ने अपनी 2026 की रैंकिंग जारी कर दी है। इस रैंकिंग में केंद्रीय विश्वविद्यालयों, राज्य विश्वविद्यालयों, डीम्ड विश्वविद्यालयों और इंजीनियरिंग संस्थानों समेत कई श्रेणियों में देश के शीर्ष संस्थानों को रैंकिंग मिली है। केंद्रीय विश्वविद्यालयों की श्रेणी में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय यानी JNU ने एक बार फिर पहला स्थान हासिल किया है, जबकि दिल्ली यूनिवर्सिटी दूसरे और जामिया यूनिवर्सिटी तीसरे नंबर पर रही है।

IIRF ranking

IIRF ranking

सेंट्रल यूनिवर्सिटी में कौन सा कॉलेज टॉप ?

बता दें कि डीम्ड यूनिवर्सिटी की लिस्ट में Indian Institute of Science (IISc), Bengaluru ने शीर्ष स्थान बरकरार रखा है। रैंगिंग में गुणवत्ता, रिसर्च वर्क, प्लेसमेंट फैकल्टी से लेकर संस्थानी की प्रतिष्ठा जैसे कई मानकों को आधार बनाया गया है।

End of Feed