एजुकेशन

IGNOU TEE December Result 2024 OUT: जारी हुआ इग्नू दिसंबर टीईई परीक्षा का रिजल्ट, एक क्लिक पर देखें सबसे पहले

IGNOU TEE December Result 2024 OUT, ignou.ac.in: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने दिसंबर सत्र के लिए टर्म एंड एग्जामिनेशन का रिजल्ट जारी (IGNOU TEE Result 2024 December) दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। यहां देखें इग्नू दिसंबर टीईई का रिजल्ट।

Image

Ignou TEE December Result 2024: यहां देखें इग्नू टीईई दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट

IGNOU TEE December Result 2024 OUT, ignou.ac.in: इग्नू दिसंबर सत्र टीईई की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (IGNOU TEE December Result) खबर है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने दिसंबर सत्र के लिए टर्म एंड एग्जामिनेशन का रिजल्ट जारी (IGNOU TEE Result 2024 December) दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

IGNOU TEE December Result: कब आयोजित की गई थी परीक्षा

बता दें इग्नू दिसंबर टीईई परीक्षा 2 दिसंबर से आयोजित की गई थी। परीक्षा दो पालियों में निर्धारित थी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की गई थी। जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक थी। वहीं अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

IGNOU TEE December Result 2024: यहां चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले IGNOU की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर IGNOU December TEE Result 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना लॉगिन डिटेल दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

यहां आप इग्नू टीईई परीक्षा का रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपना डिटेल दर्ज करना होगा।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article