IERT Prayagraj Entrance Exam Result 2024: इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड रूरल टेक्नोलॉजी यानी IERT में एडमिशन के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो चुका है। आईईआरटी प्रयागराज की तरफ से प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स अपना स्कोरकार्ड अब चेक कर सकते हैं। रिजल्ट जानने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- iertentrance.in पर जाना होगा।
आईईआरटी की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 दिसंबर 2023 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 12 मई 2024 तक का समय मिला था। इस प्रवेश परीक्षा का आयोजन 26 और 29 जून 2024 को हुआ था। अब प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है।
IERT Entrance Exam Result ऐसे करें चेक
- रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- iertentrance.in पर जाएं।
- वेबसाइट की होम पेज पर New Updates के लिंक पर क्लिक करें।
- अब IERT Prayagraj Diploma Admission 2024 Result के लिंक पर जाना होगा।
- अब रिजल्ट चेक करने का विकल्प खुल जाएगा।
- छात्र अपना नाम या रोल नंबर सर्च करके रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
- रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।
IERT Counselling 2024: काउंसलिंग जल्द
इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड रूरल टेक्नोलॉजी यानी IERT की तरफ से रिजल्ट जारी होने के बाद एडमिशन के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जल्द जारी होगा। काउंसलिंग में कैंडिडेट्स को कट ऑफ के अनुसार, कोर्स और कॉलेज अलॉट होगा। इसके काउंसलिंग के लिए पूरा शेड्यूल किसी भी वक्त जारी हो सकता है।
