ICSI CSEET July 2024 Mock Test Link: कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (CSEET) जुलाई 2024 सत्र की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है। इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने आज, 3 जुलाई को Company Secretary Executive Entrance Test (CSEET) July 2024 सेशन के लिए मॉक टेस्ट लिंक को एक्टिव कर दिया है। जानें इस मॉक टेस्ट लिंक को कैसे व कौन एक्सेस कर सकेगा।
आईसीएसआई सीएसईईटी जुलाई 2024 मॉक टेस्ट लिंक एक्टिव
जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाकर ICSI CSEET जुलाई 2024 मॉक टेस्ट में भाग ले सकते हैं।
एक्सेस के लिए क्या करना होगा?
ICSI CSEET July 2024 Mock Test Link तक पहुंचने के उम्मीदवारों को अपने निर्दिष्ट उपयोगकर्ता आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करना होगा। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, 3 जुलाई, 2024 को मॉक टेस्ट तक पहुंचने के विवरण उम्मीदवारों को व्यक्तिगत रूप से ईमेल या एसएमएस के माध्यम से सूचित किए जाएंगे, इसलिए ईमेल या मैसेज देखना न भूलें।
ICSI CSEET July 2024: मॉक टेस्ट लिंक तक कैसे पहुंचें?
चरण 1: ICSI की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर ICSI CSEET July 2024 Mock Test Link वाले नोटिफिकेशन पर जाएं।
चरण 3: नोटिफिकेशन लिंक मिलने के बाद उस पर क्लिक करें।
चरण 4: आपको एक पेज पर भेजा जाएगा, जहां आपको अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे।
चरण 5: आवश्यकतानुसार अपना पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
चरण 6: लॉग इन करने के बाद, आपको अपनी स्क्रीन पर ICSI CSEET July 2024 Mock Test Link दिखाई देगा।
उम्मीदवारों को ICSI CSEET जुलाई 2024 मॉक टेस्ट से पहले अपने लैपटॉप या डेस्कटॉप पर safe exam browser डाउनलोड करना होगा। निर्धारित समय से कम से कम 30 मिनट पहले लॉग इन करना होगा SEB डाउनलोड करने के निर्देश ICSI वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
ICSI CSEET जुलाई 2024 परीक्षा 6 जुलाई को प्रॉक्टर्ड मोड के माध्यम से remotely आयोजित की जाएगी। दो घंटे तक चलने वाले मॉक टेस्ट का उद्देश्य उम्मीदवारों को remote proctoring process से परिचित कराना है।
