ICSI CS June 2026 Executive Result: सीएस एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम जून रिजल्ट icsi.edu पर जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

ICSI CS June 2026 Executive Result: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया ने सीएस एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम जून 2026 के परिणामों की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट पर कर दी है, जिसे आप icsi.edu से डाउनलोड कर सकते हैं।

ICSI CS June 2026 Executive Result: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) द्वारा सीएस एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम जून 2026 परीक्षा में शामिल हुए छात्रों के रिजल्ट का इंतजार अब खत्म हो गया है। ICSI द्वारा आज, मंगलवार 25 अगस्त को आधिकारिक वेबसाइट पर सीएस एग्जीक्यूटिव जून 2026 के रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है, जिसे छात्र आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि बोर्ड द्वारा सुबह के समय में सीएस प्रोफेशनल प्रोग्राम जून रिजल्ट 2026 जारी किया था। उसके बाद दोपहर के समय में सीएस एग्जीक्यूटिव रिजल्ट की घोषणा की गई। रिजल्ट के साथ मेरिट लिस्ट और टॉप 3 रैंक होल्डर के नाम भी जारी किए गए हैं।

ICSI CS June 2026 Executive Result

ICSI CS June 2026 Executive Result (Photo - AI)

29 छात्रों ने पास की परीक्षा

सीएस एग्जीक्यूटिव परीक्षा इस साल कुल 29 छात्रों न पास की है, जिसमें विधि सुथार ने टॉप किया है। दूसर स्थान इशानी प्रमोद अहिरे और तीसरा स्थान पिया बंकिम व्यापारी ने प्राप्त किया है। लड़कों को पीछे छोड़ते हुए तीनो लड़कियों ने परीक्षा में टॉप पर बाजी मारी है।

End of Feed