ICSI CS Admit Card 2023: जारी हुआ सीएस एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल एडमिट कार्ड, icsi.edu.in से करें डाउनलोड

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated May 22, 2023, 06:06 PM IST

ICSI CS Admit Card 2023, ICSI CS Executive Professional Admit Card 2023: इंस्टीट्यूट आफ कंपनी सेक्रेट्रीज ऑफ इंडिया ने कंपनी सेक्रेट्रीज एग्जिक्यूटिव और प्रोफेशनल एग्जाम का एडमिट कार्ड आज आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu.in पर जारी कर दिया है। अभ्यर्थी जहां दी गई डायरेक्ट लिंक के माध्यम से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

ICSI CS Admit Card 2023, ICSI CS Executive Professional Admit Card 2023: आईसीएसआई सीएस एडमिट कार्ड का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। इंस्टीट्यूट आफ कंपनी सेक्रेट्रीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने कंपनी सेक्रेट्रीज (CS) एग्जिक्यूटिव और प्रोफेशनल एग्जाम का एडमिट कार्ड आज यानी 22 मई को जारी कर दिया है। अगर आपने भी इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था तो आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई लिंक से भी इसे प्राप्त कर सकते हैं।

ICSI CS Admit Card 2023

ICSI CS Admit Card 2023

ICSI CS Executive Professional Exam Date 2023: कब होगी परीक्षा

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, सीएस एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल एग्जाम का आयोजन 1 जून से 10 जून तक आयोजित किया जाएगा। इसके लिए एडमिट कार्ड आज जारी कर दिए गए हैं। ध्यान रहे कि बिना एडमिट कार्ड परीक्षा हॉल में जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना होगा।

End of Feed