ICAI CA Final, Inter, Foundation Result 2025 Declared On icai.org, icai.nic.in: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सीए फाइनल, इंटरमीडिएट और फाउंडेशन परीक्षा का रिजल्ट जारी कर (ICAI CA Final Result) दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम चेक कर (CA Intermediate Result) सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
CA Final Pass Percentage 2025: यहां देखें सीए फाइनल का पास पर्सेंटेज
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार ग्रुप 1 में 24.66% पास प्रतिशत दर्ज किया गया था, जिसमें 51,955 परीक्षार्थियों में से 12,811 उत्तीर्ण हुए। ग्रुप 2 की परीक्षा में 32,273 में से 8,151 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। यहां पास प्रतिशत 25.26 दर्ज किया गया था। वहीं दोनों ग्रुप में 16800 में से 2727 अभ्यर्ती उत्तीर्ण हुए हैं। यहां पास प्रतिशत 16.23 पर्सेंट दर्ज किया गया है।
CA Intermediate Pass Percentage 2025: इंटर 1 और इंटरमीडिएट 2 ग्रुप का पास पर्सेंटेज
सीए इंटरमीडिएट ग्रुप 1 के लिए कुल 93,074 उम्मीदवार उपस्थित हुए, जिसमें 8,780 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए यानी पास प्रतिशत 9.43 प्रतिशत दर्ज किया गया जबकि इंटरमीडिएट ग्रुप 2 के लिए 69,768 उम्मीदवार उपस्थित हुए, यहां कुल 18,938 उत्तीर्ण हुए, पास पर्सेंटेज 7.14 प्रतिशत रहा। वहीं दोनों ग्रुपों के लिए 36,398 उम्मीदवार उपस्थित हुए, जिनमें से 3,663 अभ्यर्थी पास हुए।
CA Foundation Pass Percentage: यहां देखें फाउंडेशन का पास पर्सेंटेज
बता दें सीए फाउंडेशन परीक्षा के लिए कुल 98,827 उम्मीदवारों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था। जिसमें 14,609 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए। यहां कुल पास पर्सेंटेज 14.78 दर्ज किया गया है। यहां कुल 51,120 पुरुष उम्मीदवार थे, जिसमें 8,046 उत्तीर्ण हुए यानी पास पर्सेंटेज 15.74 दर्ज किया गया। जबकि महिला उम्मीदवारों का पास पर्सेंटेज 13.765 रहा है।
ICAI CA Final, Inter, Foundation Result 2025: ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले ICAI की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर ICAI CA Final, Inter, Foundation Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर स्कोर कार्ड अपने डेक्सटॉप पर डाउनलोड कर लें।
ICAI CA Final, Inter Result: कब हुई थी परीक्षा
सीए फाइनल ग्रुप 1 की परीक्षा 3, 6 और 8 सितंबर को आयोजित गई थी। जबकि ग्रुप 2 की परीक्षा 10, 12 और 14 सितंबर को निर्धारित थी। वहीं इंटरमीडिएट ग्रुप 1 का एग्जाम 4, 7 और 9 सितंबर को हुई थी। ग्रुप 2 के पेपर 11, 13 और 15 सितंबर को आयोजित हुई थी। इसके बाद सीए फाउंडेशन परीक्षाएं 16, 18, 20 और 22 सितंबर, 2025 को हुई थी। वहीं अब रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
