ICAI CA Mock Test Schedule OUT: भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) जनवरी 2026 में चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) की अंतिम परीक्षा देने की योजना बना रहे छात्रों के लिए मॉक टेस्ट पेपर सीरीज का आयोजन कर रहा है। मॉक टेस्ट सीरीज दो भागों (सीरीज 1 और सीरीज 2) में आयोजित की जाएगी। ICAI के आधिकारिक नोटिस में कहा है, "बोर्ड ऑफ स्टडीज जनवरी 2026 की परीक्षाओं में शामिल होने वाले CA फाइनल के छात्रों के लिए 17 नवंबर, 2025 से मॉक टेस्ट पेपर सीरीज-I और 4 दिसंबर, 2025 से मॉक टेस्ट पेपर सीरीज-II शुरू कर रहा है।"
फिजिकल/वर्चुअल मोड में होगी परीक्षा
जो उम्मीदवार CA परीक्षा देने का मन बना रहे हैं, उन्हें ध्यान देने की जरूरत है कि मॉक टेस्ट पेपर सीरीज 1 और सीरीज 2 का आयोजन फिजिकल/वर्चुअल मोड में किया जाएगा। फिजिकल मोड में रुचि रखने वाले छात्र अपने क्षेत्र की संबंधित शाखाओं से संपर्क कर सकते हैं।
BoS नॉलेज पोर्टल
प्रत्येक विषय के प्रश्न पत्र इस अवधि के दौरान दोपहर 1:30 बजे तक निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार icai.org पर BoS (Board of Studies) Knowledge Portal पर अपलोड कर दिए जाएंगे। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे इन पेपर्स को डाउनलोड करें और निर्धारित समय सीमा के भीतर हल करें।
इन पेपर्स की आंसर की, निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, संबंधित पेपर शुरू होने की तिथि और समय से 48 घंटों के भीतर अपलोड कर दी जाएगी। छात्र आंसर की के आधार पर अपने उत्तरों की जांच कर सकते हैं और अपने प्रदर्शन का स्व-मूल्यांकन कर सकेंगे।
कब से शुरू होगा पंजीकरण
आईसीएआई ने हाल ही में सीए जनवरी परीक्षा की तिथियां जारी की थी। परीक्षाओं के लिए पंजीकरण 3 नवंबर से शुरू होंगे। सीए फाउंडेशन परीक्षा की तिथियां 18, 20, 22 और 24 जनवरी हैं। इंटरमीडिएट स्तर की परीक्षा तिथियां हैं: ग्रुप 1 के लिए 6, 8 और 10 जनवरी, ग्रुप 2 के लिए 12, 15 और 17 जनवरी। सीए फाइनल जनवरी 2026 की परीक्षा तिथियां हैं: ग्रुप 1 के लिए 5, 7 और 9 जनवरी और ग्रुप 2 के लिए 11, 13 और 16 जनवरी।
