CA May Result 2024, CA Inter, Final Result 2024 Declared: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने आज यानी 11 जुलाई, 2024 को मई में आयोजित होने वाली सीए इंटर व फाइनल परीक्षा का रिजल्ट जारी कर (CA Inter May Result) दिया है। नतीजे घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट icai.org, icai.nic.in, icaiexam.icai.org पर उपलब्ध करवा (CA Final May Result) दिया गया है। अभ्यर्थी यहां अपने Enrollment Number व Password की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
CA Inter, Final Result: मई में हुई थी परीक्षा
आईसीएआई की ओर से चार्टर्ड अकाउंटेंट इंटर ग्रुप 1 की परीक्षा 3 मई, 5 मई और 9 मई को आयोजित की गई थी। वहीं, ग्रुप 2 की परीक्षा 11 मई, 15 मई और 17 मई को थी। इसी तरह सीए फाइनल ग्रुप 1 का एग्जाम 2 मई, 4 मई और 8 मई को आयोजित की गई थी। जबकि, ग्रुप 2 की परीक्षा 10 मई, 14 मई और 16 मई को हुई थी। वहीं अब रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए चेक कर सकते हैं।ICAI CA Inter, Final May Result 2024: यहां चेक करें रिजल्ट
- आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर जाएं।
- CA Inter या CA Final May Exam Result Link का चयन करें।
- अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- अपना रिजल्ट देखें, और इसे डाउनलोड कर लें।
