IBPS SO Mains Result 2025 Download: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) मेन्स परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इन रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट www.ibps.in पर जारी किया गया है, आप यहां खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से IBPS SO Mains Result 2025 Online Check व डाउनलोड कर सकते हैं।
IBPS SO मेन्स रिजल्ट 2025 जारी
जो उम्मीदवार इस परीक्षा में सफल हुए हैं, उन्हें अगले दौर यानी साक्षात्कार के लिए तैयार रहना होगा, जिस बारे में जल्द ही आधिकारिक शिड्यूल जारी किया जा सकता है।
उम्मीदवारों को अपने परिणाम देखने के लिए अपने पंजीकरण नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करना होगा। जानें रिजल्ट देखने का तरीका
IBPS SO Mains Result 2025 How to Check
आईबीपीएस एसओ मेन्स परीक्षा 2025 का रिजल्ट देखने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:
- IBPS SO Mains Result 2025 Online देखने के लिए www.ibps.in पर जाएं।
- Recent Updates में देखें
- CRP-PO/MT-XIV पर क्लिक करें।
- अब Scores of Online Main Examination for CRP-PO/MT-XIV पर क्लिक करें।
- रिजल्ट लिंक खुल जाएगा।
आगे की क्या है प्रोसीजर
IBPS SO मेन्स रिजल्ट 2025 की घोषणा के बाद, IBPS एक सप्ताह के भीतर स्कोरकार्ड और कट-ऑफ अंक जारी कर सकता है। अगले चरण के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को कॉल लेटर 2025 जल्द जारी किया जाएगा। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, साक्षात्कार प्रक्रिया फरवरी/मार्च 2025 में हो सकती है।
