IBPS RRB 2022 Seat Allotment: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान, आईबीपीएस आरआरबी 2022 चयनित उम्मीदवारों की अनंतिम सूची यानी प्रोविजनल लिस्ट जारी की गई है। आईबीपीएस ने कार्यालय सहायकों के साथ ऑफिसर स्केल 1, 2 और 3 के लिए अनंतिम यानी प्रोविजनल रूप से चयनित उम्मीदवारों की राज्यवार सूची जारी की है। उम्मीदवार आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर लिस्ट चेक कर सकते हैं। नीचे दी गई लिस्ट चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक और स्टेप्स को चेक करें।
IBPS RRB रिजल्ट 2023
उम्मीदवारों को आईबीपीएस आरआरबी अनंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों की सूची की जांच करते समय अपना रजिस्ट्रेशन नंबर संभाल कर रखना चाहिए। लिस्ट में रजिस्ट्रेशन नंबर, हासिल किए गए अंक और आवंटित बैंक को शामिल किया गया है।
IBPS RRB Result 2022: ऐसे करें चेक
- आधिकारिक वेबसाइट - ibps.in पर जाएं।
- होम पेज पर आईबीपीएस आरआरबी अनंतिम सूची यानी प्रोविजनल लिस्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना राज्य दर्ज करें और पीडीएफ फाइल को एक्सेस करें।
- अपने आवंटित बैंक को चेक करें और पीडीएफ डाउनलोड करें।
- पीडीएफ को सेव करें या भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट निकाल लें।
कार्यालय सहायक या ऑफिस असिसटेंट पदों के लिए आईबीपीएस आरआरबी मुख्य परीक्षा में उम्मीदवार की ओर से हासिल अंकों को ही आईबीपीएस आरआरबी फाइनल मेरिट लिस्ट घोषित करते समय विचार किया जाता है। जबकि ऑफिसर स्केल 1, 2 और 3 के लिए उम्मीदवार की ओर से मुख्य परीक्षा और पर्सनल इंटरव्यू में हासिल अंकों को IBPS RRB मेरिट लिस्ट बनाते समय ध्यान में रखा जाता है।
