IBPS PO Mains Scorecard 2025: जारी हुए पीओ मेंस परीक्षा के स्कोरकार्ड ibps.in पर ऐसे करें चेक, जानें आगे का प्रोसेस

IBPS PO Mains 2025 Scorecard OUT: आईबीपीएस पोओ मेंस परीक्षा 2025 का स्कोरकार्ड जारी कर दिया गया है। जिन लोगों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट, यानी ibps.in से स्कोरकार्ड चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

IBPS PO Mains 2025 Scorecard Released: इंस्टिट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) ने आज (10 दिसंबर) प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) मेन्स एग्जाम के स्कोरकार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे अपने स्कोरकार्ड IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट, यानी ibps.in पर देख सकते हैं। बता दें, आईबीपीएस मेन्स 2025 स्कोरकार्ड देखने के लिए, उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी कैप्चा डालना होगा।

IBPS PO Mains 2025 Scorecard Released

आईबीपीएस पीओ मेन्स स्कोरकार्ड 2025

जिन परीक्षार्थियों ने मेन्स लिखित परीक्षा पास कर ली है, वे अब इंटरव्यू राउंड के लिए अप्लाई कर सकेंगे।

End of Feed