बचपन में ही छिन गई आंखों की रोशनी, फिर भी नहीं मानी हार, प्रांजल पाटिल ने ऐसे पूरा किया आईएएस बनने का सपना

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 12, 2022, 10:44 PM IST

IAS Success Story: प्रांजल पाटिल मूल रूप से महाराष्ट्र की रहने वाली हैं।‌ उन्होंने अपनी मेहनत से यह साबित कर दिखाया कि अगर मन में कुछ कर गुजरने का जुनून हो तो मुश्किलों को आसानी से पार किया जा सकता है। प्रांजल ने नेत्रहीन होने के बावजूद भी अपने परिश्रम से देश की सबसे कठिन परीक्षा में कामयाबी पाई है।

IAS Success Story, IAS Success Story in Hindi, IAS Pranjal Patil: कहते हैं कि मन के हारे हार है और मन के जीते जीत! अगर आपके मन में कुछ करने की इच्छा शक्ति और लगन है तो रास्ते में आने वाली कोई भी कठिनाई रास्ता नहीं रोक सकती है। ऐसी ही एक कहानी है प्रांजल पाटिल की, जिन्होंने नेत्रहीन होने के बावजूद भी कभी सपने देखना नहीं बंद किया। उन्होंने देश की सबसे कठिन परीक्षा को क्रैक करने का मन बनाया और तमाम अड़चनों के बावजूद भी अपनी मंजिल पाई और आईएएस अधिकारी बनकर दिखाया।

IAS Success Story

प्रांजल पाटिल महाराष्ट्र की रहने वाली हैं।

बचपन में चली गई आंखों की रोशनी

End of Feed