IAS बनने के लिए छोड़ी डॉक्टरी, रेनू राज ने UPSC के पहले अटेम्प्ट में ऐसे पाई दूसरी रैंक

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Mar 6, 2023, 07:51 PM IST

IAS Renu Raj: हर साल लाखों कैंडिडेट्स आईएएस अधिकारी बनने का सपना देखते हैं। हालांकि, केवल कुछ ही लोग अपने सपने को हकीकत में बदल पाते हैं। ऐसी ही एक कहानी है रेनू राज की जिन्होंने यूपीएससी एग्जाम के पहले ही प्रयास में कामयाबी पाई।

IAS Renu Raj: यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है। कई कैंडिडेट्स सालों तक इस एग्जाम को क्लियर करने का प्रयास करते हैं तो वहीं कई ऐसे भी कैंडिडेट्स हैं जो अपने कठिन परिश्रम के चलते पहले ही अटेम्प्ट में सफलता हासिल करते हैं। ऐसी ही एक कहानी है कि रेनू राज की जिन्होंने पहले ही अटेम्प्ट में कामयाब पाई।

रेनू राज केरल के कोट्टायम की रहने वाली हैं। इनके पिता एक सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी हैं और इनकी माता एक गृहिणी हैं। रेनू ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा कोट्टायम के सेंट टैरेसा हायर सेकेंडरी स्कूल से प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने वहीं के एक गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज से मेडिकल की पढ़ाई की है। रेनू ने जब यूपीएससी परीक्षा टॉप की थी तब वह केरल के एक जिले में बतौर डॉक्टर कार्यरत थीं।

End of Feed