IAF AgniveerVayu Recruitment 2027 : भारतीय वायुसेना में अग्निवीर बनने का सुनहरा मौका, जानें आवेदन की आखिरी तारीख
- Authored by: कुसुम भट्ट
- Updated Jan 14, 2026, 06:41 AM IST
IAF Agniveer Vayu Recruitment 2027 : अभ्यर्थियों के पास आवेदन करने के लिए सिर्फ 1 फरवरी 2026 तक का समय है। अंतिम तिथि के बाद आवेदन की सीमा को बढ़ाया नहीं जाएगा। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए जल्द से जल्द आवेदन कर लें।
IAF Agniveervayu recruitment 2027
IAF AgniveerVayu Vacancy: भारतीय वायुसेना ने युवाओं के लिए अग्निवीर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 12 जनवरी 2026 से शुरू हो गई है। इच्छुक पुरुष और महिला दोनों अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
कब है आवेदन की आखिरी तारीख ? IAF Agniveer Registration Last date
अभ्यर्थियों के पास आवेदन करने के लिए सिर्फ 1 फरवरी 2026 तक का समय है। अंतिम तिथि के बाद आवेदन की सीमा को बढ़ाया नहीं जाएगा। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए जल्द से जल्द आवेदन कर लें।
आवेदन 12 जनवरी 2026 को शुरू हो गए हैं और इसकी अंतिम तारीख 1 फरवरी 2026 है। ऑनलाइन आवेदन की तारीख 30 और 31 मार्च 2026 से शुरू है। अभ्यर्थी का जन्म 1 जनवरी 2006 से 1 जुलाई 2009 के बीच की तारीख में होना चाहिए। साथ ही रजिस्ट्रेशन करने वक्त अभ्यर्थी की अधिकतम उम्र 21 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
कितने होने चाहिए मार्क्स ? Educational qualification for Agniveer IAF
उम्मीदवारों को इंटर पास होना जरूरी है। गणित, भौतिकी और अंग्रेजी के साथ कम से कम 50 प्रतिशत कुल नंबर्स और अंग्रेजी में भी 50 प्रतिशत नंबर्स का होना अनिवार्य है। साथ ही सभी श्रेणियों के लिए शुल्क 550 रुपये और 18% GST शामिल है। इस फीस का भुगतान ऑनलाइन किया जा सकता है।
कितनी मिलेगी सैलरी IAF Agniveer Salary
एक बार चुने जाने के बाद उम्मीदवारों को 4 साल की सेवा के दौरान पहले साल 30,000 रुपये का मासिक वेतन मिलेगा जो कि चौथे साल बढ़कर 40,000 रुपये हो जाएगा। इसे बाद 4 साल की सेवा पूरा करने पर अग्निवीरों को सेवा निधि पैकेज मिलेगा, जिसके तहत उन्हें 10.04 रुपये की राशि दी जाएगी।