HTET Result 2026: अगस्त के पहले हफ्ते में आ सकता है हरियाणा टीईटी का रिजल्ट, bseh.org से देख सकेंगे परिणाम

HTET Result 2026: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) जल्द ही हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) 2026 के परिणाम घोषित कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नतीजे अगस्त के पहले हफ्ते में जारी होने की पूरी संभावना है।

HTET Result 2026 Expected Date: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) 2026 के परिणाम कभी भी जारी किए जा सकते हैं। माना जा रहा है, तैयारी तेज हैं और हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) जल्द ही हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) 2026 के परिणाम घोषित कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नतीजे अगस्त के पहले हफ्ते में जारी होने की पूरी संभावना है। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी रिजल्ट घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट bseh.org पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल के जरिए स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। HTET पास करने वाले अभ्यर्थियों को लाइफटाइम (आजीवन) वैधता वाला पात्रता प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

HTET Result 2026 Date

हरियाणा के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में पीआरटी (PRT), टीजीटी (TGT) और पीजीटी (PGT) शिक्षकों की पात्रता तय करने के लिए यह परीक्षा 4 और 5 जुलाई 2026 को आयोजित की गई थी।

End of Feed