HPPSC Medical Officer Recruitment 2026: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग में मेडिकल ऑफिसर ग्रुप-A के कुल 228 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं में चिकित्सा अधिकारी के रूप में करियर बनाने का सपना देख रहे एमबीबीएस डिग्री प्राप्त उम्मीदवारों के लिए यह किसी सुनहरे मौके से कम नहीं है। बता दें कि भर्ती नोटिफिकेशन जारी करने के साथ आयोग ने ऑनलाइन आवेदन स्वीकार करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी इस प्रकार है -
HPPSC Medical Officer Recruitment 2026 (Photo - AI)
क्या है भर्ती की लिए आवेदन की अंतिम तिथि
भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 19 सितंबर 2026 से शुरू हो गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से 16 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए इससे अधिक समय नहीं दिया जाएगा। उम्मीदवार लेख में नीचे दी गई आवेदन प्रक्रिया चेक करें और उसके आधार पर प्रक्रिया पूरी करें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - Air Force Agniveer Vayu Admit Card: एयरफोर्स अग्निवीर वायु का एडमिट कार्ड जारी, आसान स्टेप में ऐसे करें डाउनलोड
भर्ती के लिए क्या है एलिजिबिलिटी
- अभ्यर्थी के पास इंडियन मेडिकल काउंसिल एक्ट, 1956 की अनुसूचियों में शामिल कोई मान्यता प्राप्त चिकित्सा योग्यता (जैसे MBBS) होनी चाहिए।
- उम्मीदवार की अनिवार्य रोटेटिंग इंटर्नशिप सफलतापूर्वक पूरी होनी अनिवार्य है।
- संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएट (PG) डिग्री या डिप्लोमा प्राप्त उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
- हिमाचल प्रदेश की स्थानीय संस्कृति, रीति-रिवाजों और बोलियों का ज्ञान होना चाहिए ताकि राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों में कार्य करना आसान हो सके।
- भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष होना अनिवार्य है।
- हिमाचल के SC, ST, OBC, स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों और दिव्यांग अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।
- पूर्व सैनिकों व सरकारी कर्मचारियों को राज्य सरकार के नियमानुसार छूट मिलेगी।
आवेदन के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट की लिस्ट
- आयु प्रमाण पत्र (10वीं/मैट्रिकुलेशन सर्टिफिकेट)
- एमबीबीएस डिग्री सर्टिफिकेट एवं सभी वर्षों की मार्कशीट
- अनिवार्य इंटर्नशिप पूर्णता प्रमाण पत्र
- काउंसिल रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट
- बोनाफाइड हिमाचली सर्टिफिकेट (आरक्षित वर्ग के लिए)
- वैध जाति/कैटेगरी सर्टिफिकेट (EWS/SC/ST/OBC/BPL)
- पूर्व सैनिकों के लिए डिस्चार्ज बुक/सर्विस सर्टिफिकेट (यदि लागू हो
HPPSC मेडिकल ऑफिसर 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
स्टेप 1 - सबसे पहले HPPSC की आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2 - होमपेज पर दिए गए 'Apply Online' विकल्प पर क्लिक करें और 'One Time Registration (OTR)' चुनें।
स्टेप 3 - यदि आपने पहले रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, तो अपनी बुनियादी जानकारी भरकर New Registration पूरा करें।
स्टेप 4 - OTR पोर्टल में लॉगिन करें और Medical Officer (General Wing) पद का चयन करें।
स्टेप 5 - अब उम्मीदवार फॉर्म में अपनी सभी शैक्षणिक व व्यक्तिगत जानकारी भरें।
स्टेप 6 - मांगे गए सभी प्रमाण पत्र, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
स्टेप 7 - ऑनलाइन भुगतान करें और फॉर्म फाइनल सबमिट करें।
स्टेप 8 - आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट लें।
भर्ती के लिए क्या है आवेदन शुल्क
हर श्रेणी के उम्मीदवार के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये तय किया गया है। उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बाद ऑनलाइन माध्यम यानी यूपीआई, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग के माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।
