HPBOSE Supplementary Exam 2026 Schedule OUT: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 का टाइम-टेबल जारी कर दिया है। बोर्ड के अनुसार, परीक्षाएं 3 जुलाई से शुरू होकर 16 जुलाई 2026 तक चलेंगी। यह उन छात्रों के लिए मौका है जो मुख्य परीक्षा में एक या ज्यादा विषयों में पास नहीं हो पाए थे। सभी परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में होंगी। परीक्षा का समय सुबह 8:45 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक तय किया गया है।
HPBOSE सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026: 10वीं-12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 3 जुलाई से, चेक करें पूरा शेड्यूल
परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड लेकर जाना अनिवार्य है। HPBOSE जल्द ही हॉल टिकट अपनी वेबसाइट पर जारी करेगा, जिसे छात्र ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे। बोर्ड ने सलाह दी है कि एडमिट कार्ड मिलने पर उसमें दर्ज सभी जानकारियां ध्यान से चेक कर लें। अगर कोई गलती दिखे तो तुरंत संबंधित अधिकारी से संपर्क करें। परीक्षा वाले दिन रिपोर्टिंग समय से पहले केंद्र पहुंच जाएं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: NEET UG Re Exam 2026: नागपुर के छात्र को अबू धाबी में सेंटर मिलने पर NTA ने दी सफाई
विषयवार शेड्यूल
जारी कार्यक्रम के मुताबिक 10वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 3 से 10 जुलाई तक होगी, जबकि 12वीं की परीक्षा 3 से 16 जुलाई तक चलेगी। विषयवार डेटशीट HPBOSE की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा यहां से भी देखी जा सकती है।
कक्षा 10वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षाएं 3 जुलाई 2026 से शुरू होंगी
3 जुलाई को गणित, 4 जुलाई को संस्कृत और पंजाबी, 6 जुलाई को अंग्रेजी, 7 जुलाई को हिंदी, 8 जुलाई को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, 9 जुलाई को सामाजिक विज्ञान तथा 10 जुलाई को गृह विज्ञान, आईटीईएस और कंप्यूटर साइंस की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: NEET Ug Re Exam 2026: 21 जून की परीक्षा के लिए कौन से एडमिट कार्ड नहीं होंगे मान्य, NTA ने बताया
कक्षा 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षाएं भी 3 जुलाई 2026 से शुरू होंगी
3 जुलाई को अंग्रेजी, 4 जुलाई को अकाउंटेंसी, फिजिक्स और संस्कृत, 6 जुलाई को इतिहास और जीवविज्ञान, 7 जुलाई को राजनीति विज्ञान, 8 जुलाई को अर्थशास्त्र, 9 जुलाई को हिंदी तथा 10 जुलाई को गणित की परीक्षा होगी। इसके अलावा 13 जुलाई को बिजनेस स्टडीज, केमिस्ट्री और लोक प्रशासन, 14 जुलाई को संगीत (वोकल), प्राइवेट सिक्योरिटी (NSQF), समाजशास्त्र और कृषि (NSQF), 15 जुलाई को भूगोल तथा 16 जुलाई को शारीरिक शिक्षा और कंप्यूटर साइंस (इन्फॉर्मेशन प्रैक्टिसेज) की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
क्यों अहम है यह परीक्षा
सप्लीमेंट्री परीक्षा उन छात्रों को दूसरा मौका देती है जो किसी कारण मुख्य परीक्षा में सफल नहीं हो सके। इसमें पास होने पर छात्र अपना साल बचा सकते हैं और बिना ब्रेक लिए आगे की पढ़ाई जारी रख सकते हैं। बोर्ड ने छात्रों से कहा है कि बचे हुए समय का सही इस्तेमाल करें, तैयारी पूरी कर लें और लेटेस्ट अपडेट के लिए HPBOSE की वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
