HPBOSE: हिमाचल बोर्ड ने बढ़ाई रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख, जानें लेट फीस और कब से खुलेगी करेक्शन विंडो

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 9वीं और 10वीं के छात्रों को राहत दी है। बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए रजिस्ट्रेशन कराने की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। जानें लेट फीस और कब से खुलेगी करेक्शन विंडो

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने कक्षा 9वीं और 10वीं के छात्रों को राहत दी है। बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए रजिस्ट्रेशन कराने की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। अब छात्र 500 रुपये लेट फीस के साथ 16 नवंबर 2026 तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। यह प्रक्रिया बोर्ड से मान्यता प्राप्त सरकारी और निजी स्कूलों के माध्यम से पूरी की जाएगी। बोर्ड ने रजिस्ट्रेशन फॉर्म में गलतियों को ठीक करने के लिए करेक्शन विंडो की तारीखें भी घोषित कर दी हैं। HPBOSE के अनुसार, स्कूलों को छात्रों के रजिस्ट्रेशन फॉर्म में सुधार करने का मौका 17 नवंबर से 25 नवंबर 2026 तक मिलेगा। इस दौरान स्कूल प्रशासन छात्र का नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, जेंडर, कैटेगरी और वैकल्पिक विषयों जैसी जानकारियों में जरूरी बदलाव कर सकेगा।

HPBOSE HP Board Extended Class 9 and 10 Registration

हिमाचल बोर्ड ने बढ़ाई रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख

स्कूलों को सलाह दी गई है कि वे सभी जानकारियां आधिकारिक रिकॉर्ड से मिलाकर जांच लें। इससे आगे चलकर रजिस्ट्रेशन से जुड़ी परेशानियों से बचा जा सकेगा।

End of Feed